---Advertisement---

Viral Video: क्या लेफ्टिनेंट कर्नल ने सेना की वर्दी और पावर का किया गलत इस्तेमाल? घर की तोड़-फोड़ करते फौजियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन

Viral Video: सोशल मीडिया पर फौजियों के द्वारा घर की तोड़-फोड़ करने का एक वीडियो वायरल हो रहा था। इस मामले पर अब पुलिस ने एक्शन ले लिया है। इसकी जानकारी खुद पुलिस अफसर ने दी है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 4, 2025 3:31 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: उत्तर प्रदेश के बागपत का एक वीडियो पिछले एक और दो दिन से Social Media पर सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें कुछ फौजी घर की तोड़-फोड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना के वीडियो पर जैसे ही यूजर्स की नजर पड़ी वैसे ही वो इसका कारण जानना चाहते थे। इस विवाद पर अब खुद बागपत पुलिस का रिएक्शन भी आ गया है और मामले से जुड़ी कार्रवाई की भी जानकारी दी गई है।

घर की तोड़-फोड़ करते फौजी कैमरे में कैद

सरेआम सेना की वर्दी में तोड़फोड़ करते फौजियों के इस वीडियो और पुलिस के रिएक्शन वीडियो को UttarPradesh.ORG News नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “बागपत :-लेफ्टिनेंट कर्नल व सेना के जवानों पर मकान में तोड़फोड़ का आरोप लगा है। ये घटना बड़ौत थाना क्षेत्र के ग्राम वाजिदपुर की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में एक लेफ्टिनेंट कर्नल और उनके साथ आए सेना के जवान एक मकान में जबरन घुसकर तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। मकान के गेट को उखाड़कर उसे सेना की गाड़ी में डालकर ले जाते हुए भी फौजी कैमरे में कैद हुए हैं। ये मामला धीर सिंह और ऋषिपाल पुत्रगण स्व. कालूराम—के बीच पुश्तैनी जमीन से जुड़ा हुआ है। 19 मई को इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस दिन ऋषिपाल, उसकी पत्नी और सेना में सेवारत उसका बेटा वादी पक्ष से मारपीट करते हुए दरवाजा उखाड़कर ले गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर थाना बड़ौत में मुकदमा दर्ज किया गया है।” इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ फौजी घर में तोड़-फोड़ करते हुए दिख रहे हैं।

Viral Video पर पुलिस ने क्या लिया एक्शन?

फौजियों के द्वारा इस घटना को दिए गए अंजाम के वीडियो को पुलिस का रिएक्शन आया है। जिसमें पुलिस अधिकारी ने इस मामले की पुष्टी की है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, “क्षेत्राधिकारी बड़ौत ने जानकारी दी कि प्रकरण की रिपोर्ट सेना मुख्यालय को भेजी जा चुकी है और विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है।”

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026