Viral Video: जिम में डॉक्टर की हुई दर्दनाक मौत, कारण जानकर खौंफ में लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर असम की एक दिल दहला देने वाली घटना वायरल हो रही है. यहां पर एक डॉक्टर जिम करते हुए हार्ट अटैक से मारा गया गया है. ये वीडियो मन को विचलित कर रहा है.

Viral Video

Picture Credit: X

Viral Video: असम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. यहां पर एक डॉक्टर जिम करते हुए मारा गया है. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ये हादसा असम के  नगांव मेडिकल कॉलेज  के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर  शाहीन रहमान के साथ हुआ है. वो स्वास्थ्य के प्रति बेहद जागरूक और नियमित कसरत करने वाले व्यक्ति थे. लेकिन फिर भी उनकी मौत हो गई है.

जिम में हुई डॉक्टर की मौत

जिम में हुई डॉक्टर की मौत के वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर NDTV India ने एक्स पर पोस्ट किया है. इसके साथ ही कैप्शन मे जानकारी देते हुए लिखा है कि, डॉक्टर को जिम में आया हार्ट अटैक…’असम: जिम में एक्सरसाइज करते-करते मौत का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है.

देखें वीडियो

वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान डॉक्टर शाहीन रहमान के रूप में हुई है. डॉ. शाहीन रोजाना की तरह गुरुवार शाम जिम करने पहुंचे थे, वो घुटने के बल बैठ कर एक्सरसाइज कर ही रहे थे, इसी बीच अचानक वो मुंह के बल गिरे और उनकी मौत हो गई. यह पूरी घटना जिम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.’ वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, डॉक्टर रहमान कैसे जिम करते-करते मर गए हैं?

Viral Video से मची सनसनी

शाहीन रहमान हमेशा की तरह गुरुवार शाम को नगाँव के जिम में एक्सरसाइज करने पहुंचे थे. वे घुटनों के बल बैठकर एक सामान्य एक्सरसाइज कर रहे थे. इसी दौरान अचानक वे संतुलन खो बैठे और सीधे मुंह के बल जमीन पर गिर पड़े . यह पूरी दर्दनाक घटना जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. वीडियो में दिख रहा है कि उनके गिरते ही जिम में मौजूद अन्य लोग तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े. लेकिन जब उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया तो वो मर चुके थे.

Exit mobile version