Viral Video: देशभर में भाई और बहन के पवित्र रिश्ते का सबसे बड़ा त्योहार रक्षाबंधन मनाया जा रहा है. इस बीच एक दिल छूने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें एक छोटी लड़की के हाथ नहीं है. लेकिन इसके बाद भी वो भाई के हाथों में राखी बांध रही है.इसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं, तो दूसरी तरफ इस बिटिया का हौसला देखकर लोग उसे सलाम कर रहे हैं.शारीरिक चुनौतियों से लड़ती इस बच्ची के पास भले ही हाथ नहीं हैं, लेकिन उसके मजबूत इरादों और भाई के प्रति इसके प्रेम ने हर मुश्किल को छोटा साबित कर दिया है. रक्षाबंधन के पावन मौके पर इस बिटिया ने अपने पैरों का इस्तेमाल करके बहुत ही सलीके से अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी है.
रक्षा बंधन पर देखें दिल छूने वाला वीडियो
रक्षा बंधन के इस खास मौके पर इस दिल छूने वाले वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर Baijnath Sen नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है. इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, ‘पैरों से बांधी गई राखी भाई के लिए सबसे कीमती राखी है. भाई बहन का प्यार दुनिया का सबसे अनमोल और पवित्र रिश्ता है. कितना चैलेंज होगा बिटिया के जीवन में फिर भी हौसला देखो,पैरों से अपने भाई के राखी भी बांध दी और मिठाई भी खिला दी।बिटिया को देखकर आंखें सच में नम हो गईं.’
देखें वीडियो
पैरों से बांधी गई राखी भाई के लिए सबसे कीमती राखी है।
भाई बहन का प्यार दुनिया का सबसे अनमोल और पवित्र रिश्ता है।
कितना चैलेंज होगा बिटिया के जीवन में फिर भी हौसला देखो,
पैरों से अपने भाई के राखी भी बांध दी और मिठाई भी खिला दी।
बिटिया को देखकर आंखें सच में नम हो गईं।… pic.twitter.com/27SWf5NLWh
— Baijnath Sen (@SenBaijnath) August 28, 2026
सोचिए, जिस जीवन में साधारण काम करने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है, वहां इस बच्ची ने कितनी हिम्मत दिखाई होगी। उसके जीवन में चुनौतियां बहुत बड़ी हैं, लेकिन उसका हौसला और भाई के लिए कुछ करने की चाहत उससे भी कहीं ज्यादा बड़ी निकली। पैरों से राखी बांधने यह पल सिर्फ एक त्योहार मनाना नहीं है, बल्कि यह इस बात का सबूत है कि सच्ची भावना और प्यार है, जिसके सामने हालत भी हार गए हैं.
Viral Video देख भावुक हुए लोग
ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है. लेकिन इसे एक्स पर 28 अगस्त 2026 को अपलोड किया गया है. इस वीडियो पर 1900 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं, तमाम सारे लोगों के दिल छूने वाले कमेंट भी आ रहे हैं. वो इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
