---Advertisement---

Viral Video: कुत्ते ने आदमी की हालत की मौत से भी बुरी, डॉग बाइट के बाद रेबीज से बचने के लिए जानें सही तरीका

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक आदमी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उसे कुत्ते ने काट लिया है। जिसके कारण उसकी हालत बेहद खराब है।  उसकी हालत देख हर कोई दंग है। रेबीज से बचने का सही तरीका यहां जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 29, 2026 2:20 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  कुत्ते के काटने के बाद अकसर लोगों की हालत बिगड़ जाती है। अगर डॉग के रेबीज का इंजेक्शन ना लगा हो तो पीड़ित की जिंदगी मौत से भी बत्तर हो सकती है। सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उसे कुत्ते ने काटा हुआ है। जिसके कारण वो बुरी तरह से तड़प रहा है। डॉग बाइट के बाद सही इलाज ना मिलने से  युवक की हालत बेहद खराब है। वो कुत्ते की तरह ही चिल्ला रहा है और हरकतें कर रहा है। इस वीडियो को देख लोग खौंफ में आ गए हैं। अगर आप भी इस गंभीर  समस्या से बचना चाहते हैं तो  रेबीज से निबटने का सही तरीका जानें।

 कुत्ते के काटने के बाद युवक की  बिगड़ी हालत

कुत्ते के काटने के बाद रेबीज से तड़पते लड़के के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर NCMIndia Council For Men Affairs ने पोस्ट किया है।

देखें वीडियो

इसमें देखा जा सकता है कि, रेबीज से पीड़ित आदमी बुरी तरह से तड़प रहा है। उसकी हरकतें कुत्ते की तरह हैं, कुछ लोग उसे संभालने की कोशिश कर रहे हैं। पास में ही एंबुलेंस खड़ी है। वो उसे इलाज के लिए लेकर जा रहे हैं। लेकिन लड़के की हालत बहुत बुरी है वो कुत्ते की तरह ही हरकतें कर रहा है। वो बार-बार बुरी तरह से चिल्लाते हुए जानवरों जैसी आवाज निकाल रहा है।

Viral Video जैसी हालत से बचने के लिए  क्या करें?

आपको बता दें, कुत्ते के काटने के बाद रेबीज होने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती है। रेबीज कुत्ता, बिल्ली और बंदर की लार में होता है। जब इनमें से कुछ भी काटता है या फिर नाखून मारता है तो रेबीज होने का खतरा बढ़ जाता है। इसीलिए इनकी बाइट के बाद सबसे पहले काटने वाली स्थान पर अच्छे से साबुन लगाकर धोना चाहिए।  धोने के बाद घाव पर बीटाडिन, आयोडीन या स्पिरिट अल्कोहल जैसी एंटीसेप्टिक क्रीम या लिक्विड लगाएं। इसीलिए डॉक्टर के द्वारा एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई जाती है। रेबीज का इंजेक्शन बाइट के तुरंत बाद या फिर 24 घंटे के अंदर लग जाना चाहिए। अगर रेबीज का इंजेक्शन ना लगाया जाए तो ये वायरस फैलने लगाता है। जिसके बाद पीड़ित कुत्ते जैसी हरकत करने लगता है। इसीलिए इसमें जरा भी लापरवाही नहीं करना चाहिए।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sitapur Viral Video

अगस्त 13, 2026

Pawan Singh

अगस्त 13, 2026

Viral Video

अगस्त 13, 2026

Viral Video

अगस्त 13, 2026

The Traitors 2

अगस्त 13, 2026

Health Tips

अगस्त 13, 2026