---Advertisement---

Viral Video: ‘डॉली बिंद्रा 2.0…’ ऑन कैमरा तेलुगु एक्टर को शो से एंकर ने दिखा दिया बाहर का रास्ता, वीडियो देख यूजर्स ले रहे चटकारे

Viral Video: वायरल वीडियो पर अचानक एंकर तेलुगु एक्टर को शो से बाहर जाने के लिए कहती है जिस पर बवाल मच जाता है। बहुत से यूजर्स का ये भी कहना है कि ये शो स्क्रिप्टेड था और अक्सर टीवी चैनल्स रेटिंग बढ़ाने के लिए अपने एंकर्स से इस तरह की ऊटपटांग हरकत कराते है। अब मामला चाहे जो भी रहा हो पर सोशल मीडिया यूजर्स के एंटरटेनमेंट में कोई कमी नहीं है और उन्होंने बिंदास अपनी राय देना जारी रखा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 12, 2025 6:26 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आजकल टीवी डिबेट में गेस्ट्स के बीच बहसबाजी होना आम बात है और कई बार देखा गया है कि मामला हाथापाई तक पहुंच जाता है लेकिन एक एंकर का काम होता है समझदारी से काम लेकर गेस्ट्स को मुद्दे से न भटकने देना पर कई बार शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए एंकर भी कुछ ऐसा कर देते है जिससे बवाल हो जाता है। हाल ही में @gharkekalesh x से शेयर वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें शो की फीमेल एंकर एक गेस्ट से भिड़ गई। ये गेस्ट भी कोई आम इंसान नहीं बल्कि तेलुगु सिनेमा के एक्टर है जिनको टीवी डिबेट शो में बुलाया गया था। बता दे कि यह वायरल वीडियो 2022 का है जो एक बार फिर से चर्चा में है।

Viral Video में टीवी डिबेट के दौरान तेलुगु एक्टर पर भड़की एंकर

वायरल वीडियो में डिबेट के दौरान किसी बात पर एंकर ने अपनी हदें पार करते हुए तेलुगु एक्टर को डिप्रेशन से परेशान ओर पागल बोल दिया। इतना सुनने के बाद एक्टर भड़क गए और एंकर को तमीज में रहने के लिए कहने लगे पर एंकर कहा रुकने वाली थी। एंकर ने तुरंत तेलुगु एक्टर को शो छोड़ कर जाने के लिए कहा जिसपर एक्टर भी बिफर गए और दोनों में अच्छी खाड़ी बहस देखने को मिल रही है। Viral Video में एक्टर का कहना था कि एक तो वो बतौर गेस्ट शो में बुलाए गए है और उन्हें इस तरह शो से गेट आउट नहीं बोला जा सकता। एंकर लगातार उन्हें ये कहती दिखाई देती है कि वो तुरंत उनका शो छोड़ कर चले जाए और एक्टर भी बेहद गुस्से में माइक वगैरह निकाल कर सीट छोड़ देते है।

Viral Video देख यूजर्स के बीच डिबेट चालू

सोशल मीडिया पर इस गर्मागर्मी का वायरल वीडियो देख यूजर्स के बीच डिबेट चालू हो गई। बहुत से यूजर्स का कहना है एंकर बेहद बदतमीज है और वो अक्सर अपने शो में गेस्ट्स के साथ बदतमीजी करती नजर आती है। यूजर्स ने ये भी कहा कि एंकर को कोई हक नहीं है कि नेशनल टीवी पर किसी इंसान को पागल और डिप्रेस्ड कह दे। Viral Video देख एंकर को डॉली बिंद्रा 2.0 बोलकर यूजर्स ने जमकर भड़ास निकाली है और कहा कि अगर ऐसा किसी मेल एंकर महिला गेस्ट के साथ किया होगा तो अब तक काफी बड़ा एक्शन लिया जा चुका होता। एंकर ने अपने महिला होने का नाजायज फायदा उठाया है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Chitrakoot Video

अक्टूबर 22, 2026