---Advertisement---

Viral Video:दहेज के भूखे पति ने बीवी की चुटिया काटी, हरकत का वीडियो देख यूजर्स को आ रहा खौफ

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला की चुटिया कटी हुई है। दरअसल, ये कारनामा किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने दहेज के लिए किया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 19, 2025 5:01 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दहेज के लिए आपने महिलाओं पर तमाम तरह के उत्पीड़न होते हुए देखे होंगे, लेकिन ये सबसे अलग घटना है। इसे जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। इतना ही नहीं शायद मर्दों को देख खौफ भी आए। दरअसल, एक लालची पति ने अपनी बीवी का उत्पीड़न ही नहीं किया है बल्कि उसकी चोटी भी काट दी है। इस घटना के वीडियो को देख लोगों को काफी गुस्सा आ रहा है। ये घटना उत्तर प्रदेश के हरदोई की है।

लालची पति ने बीवी की काटी चोटी

ये Viral Video सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर UttarPradesh.ORG News नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “हरदोई: दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी की काटी चोटी।

घटना साण्डी कस्बे के मोहल्ला सरामुल्लागंज की है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति लंबे समय से पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। जब पत्नी के मायके वालों ने मांग पूरी नहीं की, तो आरोपी अपने साथियों के साथ ससुराल पहुंचा और घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसने धारदार हथियार से पत्नी की चोटी काट दी। घटना के बाद पीड़िता के पिता ने साण्डी थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ” इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि, बिस्तर पर एक कटी हुई चोटी पड़ी हुई है। ये चोटी एक महिला की है, इसे उसके लालची पति ने काटा है।

Viral Video पर पुलिस ने लिया एक्शन

दहेज के लालची पति की इस वायरल वीडियो को 19 अप्रैल यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस घटना पर पुलिस की तरफ से भी एक्शन आया है। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। इसके साथ ही मामले की गहनता से जांच भी कर रही है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Chitrakoot Video

अक्टूबर 22, 2026

Health Tips

अक्टूबर 22, 2026

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026