---Advertisement---

Viral Video: पानी में डूबते बारहसिंगा को हाथी ने हैरतअंगेज तरीके से बचाया, दयालुता देख यूजर बोला ‘सोनम कुछ तो सीख ले’

Viral Video" सोशल मीडिया पर बारहसिंगा की जान बचाता एक हाथी वायरल हो रहा है।इस वीडियो ने लोगों का दिल छू लिया है। जानवरों में इस तरह की प्रवृत्ति बहुत ही कम देखने को मिलती है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 11, 2025 2:36 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कुछ लोगों को लगता है कि, दया और करुणा सिर्फ इंसानों में ही होती है। लेकिन ऐसा नहीं है, इंसानों की तरह इमोशन जानवरों में भी पाए जाते हैं। इसका जीता जागता उदाहरण Social Media पर वायरल हो रहा ये वीडियो है। इसमें एक हाथी पानी में डूब रहे बारहसिंगा को हैरतअंगेज तरीके से बचा रहा है। जिस अक्ल और बुद्धि से वो इस जानवर की जान बचा रहा है, उसे देखकर हर कोई दंग है। एक यूजर ने तो कमेंट करते हुए लिख दिया है कि, ‘सोनम कुछ तो सीख ले’। इस कमेंट को देखकर लगता है कि, यूजर इसे सोनम रघुवंशी से जोड़कर देख रहा है।

बारहसिंगा के लिए मसीहा बना हाथी

इस भावुक कर देने वाले वीडियो को NDTV India ने अपने एक्स हैंडल से अपलोड किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “इनसे कुछ तो सीख लो इंसान…वीडियो दिल छू लेने वाला है, जिसमें एक जंगली हाथी ने डूबते हुए एक नन्हे बारहसिंघा के बच्चे को बचाकर इंसानियत और करुणा की अनोखी मिसाल पेश की है।”

Watch Video

Viral Video में देखा जा सकता है कि, एक बारहसिंगा पानी से भरे तालाब में गिर गया है और खुद को बचाने के लिए हाथ-पैर मार रहा है। इस दौरान तमाम कोशिशों के बाद भी वो बाहर नहीं निकल पा रहा है। लेकिन तभी एक हाथी उसके पास फरिश्ता बनकर आता है और अपनी सूंड के सहारे से उसे बाहर निकाल देता है। जान बचने के बाद बारहसिंगा खुशी-खुशी जंगल में कूदना शुरु कर देता है।

Viral Video पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

ये Viral Video कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 11 जून यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर कुछ ही देर में हजारों व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘सोनम कुछ तो सीख ले’। वहीं, दूसरा यूजर इस इंसानियत बता रहा है। इसके साथ ही कई सारे लोगों के ये दिल को छू गया है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026