---Advertisement---

Viral Video: इमोशनल! अपने बच्चे को बचाने के लिए तूफान के आगे डटी बेजुबान गाय मां, अंजाम देख यूजर्स के छलके आंसू

Viral Video: बच्चे को बचाने के लिए एक गाय जिस तरह से जद्दोजहद करती हुई नजर आई उसे देखने के बाद निश्चित तौर पर आपका दिल कांप जाएगा। यह वीडियो आपको इमोशनल कर देगा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 30, 2025 5:27 अपराह्न | Updated: मई 30, 2025 9:10 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दुनिया में मां एक ऐसी शख्सियत है जिसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता। बच्चे को पेट में पालने के बाद से उसमें बड़े होने तक और यहां तक कि जिन्दगी भर हर कदम पर मां सहारा बन कर खड़ी रहती है। अपने बच्चे के लिए मां हर मुश्किल से लड़ने को अडिग रहती है। ये बात सिर्फ इंसानों ही नहीं बल्कि जानवरों पर भी लागू होती है। अपने बच्चे पर संकट देख कई जानवर उग्र हो जाते है और इसे पीछे उनका मकसद सिर्फ यही होता है कि उनके बच्चे को कोई हानि न पहुंचे। हाल ही में एक Video सोशल मीडिया पर Viral हुआ जिसमें आधी तूफान और बारिश के बीच एक गाय अपने बछड़े की सुरक्षा में ढाल बनकर खड़ी हुई दिखाई दी।

Viral Video में गाय की ममता देख होगी हैरानी

दरअसल वायरल वीडियो में तूफानी बारिश के बीच एक गाय और उसका बछड़ा फंस जाते है और किसी सुरक्षित जगह के न मिलने पर गाय एक दीवार के पास आपने बछड़े को लेकर खड़ी हो जाती है। गाय बछड़े को अपनी ओट में खड़ा कर लेती है जिससे अगर कुछ भी संकट आते तो उसका पहला सामना मां से हो। ये Video सोशल मीडिया पर आते ही Viral हो गया और यूजर्स इसे देख कर भावुक हो गए। कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा भले ही ये मां बोल नहीं सकती पर अपने बच्चे के लिए खुद को जान की परवाह नहीं कर रही है।

वायरल वीडियो पर यूजर्स ने किया इमोशनल कमेंट्स

Viral Video में कई यूजर्स ने लिखा कि जो शख्स वीडियो बना रहा है उसे पहले गौ माता और उसके बच्चे को सुरक्षा शेल्टर तक पहुंचाना चाहिए था। बहुत से यूजर्स ने ये भी लिखा कि एक मां ही होती है जो हर मुसीबत में साथ देती है। काफी यूजर्स ने हार्ट इमोजी शेयर कर अपनी भावनात्मक प्रतिक्रिया दी है। ये वीडियो अब तक हजारों बार देखा जा चुका है और साथ ही इस वायरल वीडियो से एक संदेश और भी जाता है कि बेजुबान जानवर आपसे आकर मदद शायद नहीं मांग सकते पर अगर ऐसा कोई वाकया आपके साथ हो या देखें तो मदद करने की कोशिश जरूर करें। tv1indialive इंस्टाग्राम से शेयर Viral Video पर 28 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiss Day 2026

फ़रवरी 13, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026