---Advertisement---

Viral Video: भूखा होने के बाद भी सब्र से हंसते हुए अनार के छिलने का इंतजार करता रहा बंदर, बेजुबान की स्माइल मन को दे रही सुकून

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बंदर का वीडियो वायरल हो रहा है। वो भूखा होने के बाद भी बहुत ही सब्र से अपनी बारी का इंतजार कर रहा है। खास बात ये है कि, वो हंस रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 10, 2025 4:35 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज से पहले आपने इंसानों की क्यूट सी स्माइल तो बहुत देखी होगी, लेकिन अब इस बंदर को देख लीजिए। Social Media पर एक हंसते हुए बंदर का वीडियो वायरल हो रहा है वो बहुत ही सब्र और तमीज के साथ अनार के छिलने का इंतजार कर रहा है। इस दौरान वो जिस तरह से हंस रहा है, उसे देखने के बाद मन को सुकून मिल रहा है। ये Monkey Viral Video लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बेजुबान की ऐसा खुशी शायद ही कभी आपने देखी होगी।

भूखा होने के बाद भी खुशी से हंसता दिखा बंदर

ये Viral Video कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे Buitengebieden नाम के एक्स हैंडल से हालहि में अपलोड किया गया है।

Watch Video

https://twitter.com/buitengebieden/status/1943069476473143554

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बंदर युवक के साथ बैठा हुआ है। इस दौरान युवक उसके सामने अनार छील रहा है। वीडियो की सबसे खास बात ये है कि, बंदर बहुत ही सब्र के साथ अपनी बारी का इंतजार कर रहा है। पहले आदमी अनार खुद खाने लगता है लेकिन फिर भी बंदर बहुत ही सब्र के साथ अपनी बारी का इंतजार कर रहा होता है। बंदर के इस पेशेंस को देखकर आदमी उसे आधा फल दे देता है। इसके बाद वो हंसते हुए खाना शुरु कर देता है। बंदर इतनी मासूमित के साथ अनार खा रहा होता है कि, देखने वालों के ये सीधे दिल को छू रहा है और मन को सुकून दे रहा है।

Viral Video दिल को छू रहा

बंदर के इस क्यूट से वायरल वीडियो को 10 जुलाई यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 3 लाख 96 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘इसके दांत और स्माइल कितनी अच्छी है?’ दूसरा लिखता है,’वो भूखा है लेकिन खुश है’। तीसरा लिखता है, ‘ये तो इंसानों की तरह हंस रहा है’। इस वीडियो को देख यूजर्स को काफी हंसी आ रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

जून 26, 2026

Maharashtra Viral Video

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026