---Advertisement---

Viral Video: भैंसे की नाक जकड़ने के बाद भी शिकार नहीं कर सका खूंखार मगरमच्छ, देखें कैसे धरी रह गई सारी पावर?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक भैंसे और मगरमच्छ का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भैंस हैरत्ंगेज तरीके से खुद को निवाला बनने से बचा लेता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 17, 2024 6:54 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मगरमच्छ के हमलों (Crocodile Attack Video) के आपने कई वीडियो देखें होंगे लेकिन, ये वीडियो थोड़ा सा अलग है। इस वीडियो में एक ऐसा नजारा कैद हुआ है ,जिसे पहली नजर में देखने के बाद यकीन ही नहीं होगा। दरअसल, ये वीडियो एक जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे भैंसे (Buffalo) का है। जहां एक तरफ मगरमच्छ ने मजबूत पकड़ के साथ भैंसे को पानी में शिकार बनाया हुआ और अपनी नुकीले दांतों से उसकी नाक पकड़ी हुई है वहीं, दूसरी तरफ भैंस के मजबूत इरादे और जीने की इच्छा है। इस वीडियो के अंत में कुछ ऐसा होता है जो कि, लोगों को सोच में डाल देता है।

मगरमच्छ से जिंदगी की जंग लड़ता भैंसा हुआ कैमरे में कैद

इस सोच में डाल देने वाली वायरल वीडियो (Viral Video) को NATURE IS BRUTAL नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि, भैंसो का झुंड पानी पी रहा होता है , लेकिन तभी अचानक से एक मगरमच्छ एक भैंसे की नाक को पकड़ लेता है और अपने नुकीले दांतों से बुरी तरह से दबा देता है। इस दौरान पानी से निकलकर सभी भैंसे भाग जाते हैं और बचता है मगरमच्छ और शिकार हुआ भैंसा लेकिन, भैंसा इन हालातों से लड़ते हुए अपनी ताकत दिखाता है और मगरमच्छ को पानी के अंदर से खींचता हुआ बाहर ले आता है। कुछ पलों के लिए तो लगता है कि, शायद अब भैंसे की हिम्मत टूट जाएगी और वो हार मान जाएगा लेकिन ऐसा होता नहीं है अंत में मगरमच्छ को ही हार मानते हुए पीछे मुड़ना पड़ता है।

Viral Video देख यूजर्स कर रहे भैंसे की तारीफ

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को NATURE IS BRUTAL एक्स हैंडल पर 17 दिसंबर को अपलोड किया गया था। इस पर अभी तक 76000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं वही, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर भैंसे को स्मार्ट बता रहा है। वहीं, दूसरा यूजर भैंस की घायल हुई नाक पर अफसोस जता रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diabetes

जून 29, 2026

Gurugram Viral Video

जून 28, 2026

Kanpur Viral Video

जून 28, 2026

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026