---Advertisement---

Viral Video: रियल लव के आगे दिव्यांगता भी हुई नतमस्तक, पैरों से लाचार दुल्हन को दूल्हे ने ऐसे बनाया अपना

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दूल्हे का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो पैरों से लाचार दुल्हन को बाहों में उठाकर रस्म को पूरा कर रहा है। दिव्यांगता भी उनके रिश्ते को नहीं तोड़ सकी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 1, 2026 1:44 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: प्यार अगर सच्चा हो तो  हालात मायने नहीं रखते हैं। ये बात कई बार सुनने को तो मिलती है। लेकिन जमीन पर ऐसी हकीकत कभी-कभी ही देखने को मिलती है। ऐसे ही सच्चे प्यार की मिसाल देते एक दूल्हे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो अपनी पैरों से लाचार दुल्हन को बाहों में उठाकर अपना बनाता है।  युवक के द्वारा दिखाया गया ये रियल लव लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है। ये घटना पंजाब की बताई जा रही है।

दिव्यांग दुल्हन को बाहों में उठाकर दूल्हे ने की रस्म

दिल छूने वाले इस वायरल वीडियो को punjabculture.in नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है।  इस वीडियो में एक गुरुद्वारा साहिब में पवित्र लावन समारोह के दौरान दूल्हा अपनी दिव्यांग दुल्हन को प्यार से गोद में उठाए हुए है। यह भावुक क्षण सच्चे प्यार और अटूट प्रेम की जीती जागती मिसाल है।

देखें वीडियो

दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को गोद में उठाकर  हर रस्म को सम्मान और सावधानी से पूरा करता है। पैरों से लाचार लड़की के प्रति लड़के का सच्चा प्यार और लगाव साफ देखा जा सकता है। इस हालत में लोग अपनों को असर छोड़ देते हैं। लेकिन लड़के ने अपने प्यार को सभी चीजों से ऊपर रखा और  दुनिया के सामने युवती को अपना बनाया। प्यार लव का ये वीडियो इंटरनेट पर काफी देखा जा रहा है।

Viral Video ने यूजर्स का छुआ दिल

वायरल वीडियो में दिख रहे दूल्हा और दुल्हन कौन है?  और ये घटना पंजाब में कहां की है?   इसको लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख यूजर्स काफी भावुक हो गए हैं।  एक प्रतिक्रिया देते हुए लिखता है, ‘जिन्हें निभाना होता है वो निभा जाते हैं’। दूसरा लिखता है, ‘इस युवक के प्यार को सैल्यूट है’। वहीं, कई सारे लोग इस सच्चे प्यार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 24, 2026

Health Tips

अगस्त 24, 2026

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

H1N1

अगस्त 23, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 23, 2026

Vaani Kapoor

अगस्त 23, 2026