---Advertisement---

Viral Video: घोर क्रूरता! जालिम टीचर की पिटाई से खौफ में आयी नर्सरी में पढ़ने वाली बच्ची, अस्पताल में हालत देख आ जाएगा गुस्सा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक बच्ची टीचर की मार से इतनी खौफ में आ चुकी है कि, उसकी हालत खराब हो गई. बच्ची की हालत को देख लोगों को गुस्सा आ गया है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 19, 2025 12:15 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: टीचर की पिटाई से एक बच्ची को ऐसी हालत हुई, जिसे देखने वाले दंग रह गए. उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां पर एक टीचर ने बच्ची को इतना ज्यादा मारा कि, बच्ची का मानसिक संतुलन बिगड़ गया. अब मासूम की हालत का वीडियो वायरल हो रहा है. इसे देखने के बाद यूजर्स खौफ में आ गए हैं. ये वीडियो Social Media पर काफी देखा जा रहा है. बच्ची का वीडियो मन को विचलित करने वाला है.

टीचर की पिटाई से बच्ची को लगा सदमा

इस Viral Video को Abhimanyu Singh Journalist नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है.

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए दावा किया गया है कि, “नर्सरी में पढ़ने वाली 5 वर्षीय मानवी को, पड़ी ऐसी मार की जिंदगी और मौत बीच अस्पताल तड़प रही है। बताया जा रहा है नर्सरी में पढ़ने वाली बच्ची प्रिंसिपल मैडम की मार के डर से क्लास में बाथरूम कर दिया था। इतना देखते ही मैडम ने इतनी बुरी तरह बच्ची की पिटाई की, कि उसकी दिमागी हालत खराब हो गयी। बच्ची वीडियो में बेहोशी हालत में दिख रही है। यह मामला आज दोपहर 11:30 का बताया जा रहा है, जहां आलमनगर गांव के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने बच्ची को पीट-पीट कर बेहोश कर दिया। बच्ची को बहादुरगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने बच्ची की नाजुक हालत देख, मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। मानवी के पिता ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच शुरू की गई है।”इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, बच्ची कांप रही है. मासूम बच्ची के दिमाग पर काफी भयंकर असर पड़ा है.

Viral Video देख लोगों को आ रहा गुस्सा

इस मामले पर अभी तक आधिकारिक रुप से कोई भी जानकारी सामने नहीं आ सकी है. लेकिन इसे X पर काफी देखा जा रहा है. वीडियो पर 2500 से ज्यादा व्यूज हैं. वहीं, काफी यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. एक यूजर लिखता है, “जिस अध्यापिका ने ये अपराध किया है उसे तुरन्त प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त किया जाना चाहिए। और कानून सम्मत जिस सजा का प्रावधान हो, वो सजा दिलवाने के लिए विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जानी चाहिए।” दूसरा लिखता है, “बच्चे को मार पीट के , डरा धमका के नही पढ़ाया जा सकता है।” तीसरा लिखता है, “पीटने वाली मैडम जल्लाद है क्या इतनी मासूम बच्ची पर भी तरस ना आया या फिर खुद बे औलाद होगी।”

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Chitrakoot Video

अक्टूबर 22, 2026

Health Tips

अक्टूबर 22, 2026

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026