---Advertisement---

Viral Video: घोर क्रूरता! सांप को देख बौखलाया कुत्ता, देखें कैसे जिंदा सांप के कर डाले दो टुकड़े, वीडियो विचलित कर रहा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह कोबरा सांप को देख बौखला जाता है। इसके बाद वह सांप के दो टुकड़े कर देता है। इस दौरान वह काफी गुस्से में दिख रहा है। ये वायरल वीडियो चौंका रहा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 10, 2025 11:53 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 10, 2025 2:15 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज से पहले आपने कुत्तों के हमलों से भरे कई सारे वायरल वीडियो देखे होंगे, लेकिन ये सबसे अलग और विचलित करने वाला है। इसमें एक कुत्ता King Cobra को देख अपना आपा खो बैठता है और इस जहरीले सांप के दो टुकड़े कर देता है। ये वीडियो इतना ज्यादा खतरनाक है कि, देखने वाले दंग हैं। इस वीडियो को किसी ने घर के आंगन से रिकॉर्ड किया है। अब इसी लड़ाई के वीडियो को Social Media प्लेटफॉर्म Instagram Account पर काफी देखा जा रहा है।

कुत्ते ने देखते ही देखते कर डाले सांप के दो टुकड़े

कुत्ते और सांप के इस दिल दहला देने वाले Viral Video को lone_wolf_warrior27 इंस्टाग्राम पर दो दिन पहले ही अपलोड किया किया गया है।

Watch Post

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक कुत्ता अचानक से सांप को देखता है और गुस्से में आ जाता है। इस दौरान वह Saap को पकड़ लेता है और गुस्से में हमला कर देता है। कुत्ता इस कोबरा सांप को अपने दांतों से चीर देता है और देखते ही देखते उसके दो टुकड़े कर देता है। वीडियो बना रहा व्यक्ति लगातार कुत्ते का नाम ले रहा है और उसे रोकने की कोशिश कर रहा है। लेकिन खूंखार शिकारी इसे छोड़ने को तैयार नहीं है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुत्ते ने कोबरा के दो टुकड़े कर दिए हैं।

Viral Video देख यूजर बोला- ‘ये कुत्ता है या फिर नेवला’

इस मन को विचलित करने वाले वायरल वीडियो को lone_wolf_warrior27 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 दिन पहले अपलोड किया गया था। इस पर अभी तक 10 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। ये वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। एक यूजर लिखता है कि, ‘लड़के को इसे रोकना चाहिए था’। दूसरा लिखता है, ‘कुत्ता तो बेहद खतरनाक निकला’। तीसरा लिखता है, ‘ये कुत्ता है या फिर नेवला’।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Chitrakoot Video

अक्टूबर 22, 2026

Health Tips

अक्टूबर 22, 2026