---Advertisement---

Viral Video: आस्था? कांच के टुकड़ों पर नाचते कांवड़िए को देख लोगों की कांपी रुह बोले- ये क्या है?

Viral Video: कांच के टुकड़ों पर झूमते कांवड़िए के वीडियो ने लोगों को हैरत में डाल दिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 1, 2024 11:57 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 1, 2024 12:30 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सावन का पावन महीना चल रहा है। इस दौरान भगवान भोलेनाथ के भक्त कांवड़ लेकर निकल रहे हैं। हर तरफ भगवान शिव के भक्तों की गूंज है। कांवड़ यात्रा पर निकले कांवड़ियों के मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो को देख यूजर्स की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक ऐसा ही वीडियो यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, एक कावड़िया कांच के टुकड़ों पर झूमता हुआ दिख रहा है। कैमरे में कैद हुई इस घटना ने लोगों को हैरत में डाल दिया है।

कांच पर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में झूमता कांवड़िया वायरल

इस वीडियो को TRUE STORY नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “UP के ग्रेटर नोएडा में बादलपुर के पास कावडियों की यह वीडियो कैमरे में कैद की गई, जिसमे कांवडिए ट्रैक्टर के पीछे कांच के टुकड़ो से भरी हुई बड़ी प्लेट में भोले बाबा के भजनों के बीच नंगे पैर झूमते हुए नजर आए।”

Viral Video देख हैरत में पड़े लोग

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ कांवड़िए कांवड़ लेकर निकले हैं। इस दौरान गाड़ी के पीछे एक कांच से भरी प्लेट दिख रही है। इस प्लेट में कांच ही कांच है। कांच के इन नुकीले टुकड़ों पर एक कांवड़िया झूम रहा है। पुलिस वाले के सामने ही वह भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन होकर इस कांच से भरी प्लेट पर चढ़ जाता है और नाचना शुरु कर देते है। इस नजारे को देख आस-पास के लोग हैरान हो जाते हैं। वीडियो में हर-हर महादेव का भक्तिमय गाना भी बज रहा है। इस वीडियो को देख लोगों की रुह कांप रही है। वह प्रतिक्रिया देते हुए पूछ रहे हैं कि, ये क्या है? इसके साथ ही कुछ लोग इसे आस्था बता रहे हैं। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026