---Advertisement---

Viral Video: बच्चे की तरह पाले गए हिरण को परिवार ने इस तरह दी विदाई, झकझोर देने वाले पल को देख रो पड़े यूजर्स

Viral Video: बीकानेर में जिस हिरण को पाल पोसकर बड़ा किया गया उसी को जब वन विभाग लेकर जाने लगे तब परिवार की जो हालत हुई वह देखकर निश्चित तौर पर आपका भी कलेजा कांप उठेगा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 14, 2026 6:16 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: राजस्थान के बीकानेर से एक दिल दहला देने वाली दृश्य ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है जहां एक हिरण के बच्चे को पाल कर बड़ा किया गया। अब उसे वन विभाग को सौपा जा रहा है। इस हृदय को तोड़ देने वाले वायरल वीडियो को देखकर निश्चित तौर पर आपकी भी रूह कांप उठेगी। जहां मासूम जानवर को घर के सदस्य कुछ इस तरह से विदाई दे रहे हैं जैसे उनके परिवार की कोई बेटी विदा रही हो रही हो। वायरल वीडियो निश्चित तौर पर आपका भी दिल को दहला देने के लिए काफी है और यह फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Viral Video में देखें हिरण की विदाई पर कैसे रो पड़ी फैमिली

वायरल वीडियो को @pantlp एक्स चैनल से शेयर करते हुए कहा गया कि “बीकानेर का यह वीडियो वायरल है। परिवार ने घायल हिरण का इलाज किया। बच्चों की तरह पाला। अब वन विभाग को सौंपा जा रहा है। पूरा परिवार इस विदाई पर भावुक है। राजस्थान में बिश्नोई समाज हिरन का सबसे बड़ा रक्षक है।” कहा जा रहा है कि परिवार ने हिरण को अपने बच्चों की तरह पाला और उसकी दवाई से लेकर उसका ध्यान रखने में कोई कमी नहीं रहने दी लेकिन अब जब उसे वन विभाग लेकर जा रहा है तो यह उनके लिए किसी मुश्किल क्षण से कम नहीं है।

वायरल वीडियो को देख लोग भी कर रहे इमोशनल कमेंट

वहीं वायरल वीडियो को देखकर लोगों का आत्मा कांप उठा है और लोग इमोशनल होकर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा इस दृश्य ने रुला दिया तो एक ने कहा मानवता असली मायने में यहां है। वायरल वीडियो को देखकर एक यूजर ने कहा सच्चे मन से की गई सेवा का अद्भुत उदाहरण तो एक ने कहा जियो और जीने दो। एक यूजर ने लिखा बहुत खूब खूबसूरत भावुक इससे सुंदर और क्या। एक यूजर ने कहा, “सेवा ही समर्पण।”

बीकानेर के वायरल वीडियो को देखकर लोग इमोशनल हो रहे हैं और इस पर 27000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Bengaluru Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026

Hair Removal Cream Veet

अप्रैल 14, 2026

Chandrika Dixit

अप्रैल 14, 2026

Chand Mera Dil

अप्रैल 14, 2026