---Advertisement---

Viral Video: नशे में झूलते दूल्हे को संभालते-संभालते थक गए घरवाले, फिर अंत में हुआ बड़ा धमाका!

Viral Video: सोशल मीडिया पर नशेड़ी दूल्हे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना को देखने के बाद दुल्हन ने अपनी शादी को तोड़ दिया। अब ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 27, 2026 2:07 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  सोशल मीडिया पर अकसर शादी से जुड़े हुए वीडियोज सामने आते रहते हैं। लेकिन ये घटना थोड़ी सी हटकर है। दरअसल, एक लड़का अपनी शादी में दारु पीकर पहुंच गया है। इसके बाद उसे संभालने में परिजनों के पसीने छूट गए।शादी का दिन किसी भी इंसान की जिंदगी का सबसे बड़ा और खास दिन होता है। लेकिन इस युवक को बीवी से ज्यादा शराब जरुरी लगी। जिसके बाद उसकी खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। नशे की हालत में की गई एक हरकत की वजह से पूरी बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। अब इसी घटना का वीडियो  इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

क्या हुआ जब शादी में दूल्हा दारु पीकर पहुंचा?

नशेड़ी दूल्हे का ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?   इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर Indrajeet Nishad यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में सवाल उठाते हुए लिखा है कि, ‘शादी का दिन बारात दरवाज़े पर द्वार पूजा की रस्में शुरू होने ही वाली थीं!दूल्हा अपनी ज़िंदगी के सबसे बड़े मोड़ पर खड़ा था, लेकिन अगले ही पल उसने ऐसी हरकत कर दी कि पूरी बारात को यू-टर्न लेना पड़ गया! नशे में दूल्हे का ऐसा हाल था कि वह ठीक से खड़ा तक नहीं हो पा रहा था यह देखते ही दुल्हन ने बिना एक पल गंवाए शादी से इनकार कर दिया और दूल्हे को बारात के साथ खाली हाथ लौटा दिया।’

देखें वीडियो

दूल्हा शराब के नशे में इतना धुत था कि उसे अपने आस-पास का होश ही नहीं था। वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था और पैर लड़खड़ा रहे थे। घरवाले और दोस्त उसे संभालने की पूरी कोशिश कर रहे थे, लेकिन दूल्हे की हालत बिगड़ती ही जा रही थी।  अंत में वो जमीन पर बैठकर ड्रामा करने लगा लगता है। उसकी इसी हरकत को देख दुल्हन शादी करने से मना कर देती है और उसे बिना बीवी वापस लौटना पड़ता है।

Viral Video  देख यूजर्स को आया गुस्सा

इस वीडियो को एक्स पर 26 जून को अपलोड किया गया है। इस पर 9000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘इस जाहिल को समझना चाहिए था कि इसकी शादी है’। दूसरा लिखता है, ‘शादी पूरी जिंदगी का सवाल है अगर ये पहले दिन ऐसा कर रहा तो आगे क्या करेगा?’ इसके साथ ही काफी सारे लोग दुल्हन के फैसले की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026