---Advertisement---

Viral Video: शादीशुदा टीचर की अश्लील हरकतों से परेशान हुई छात्रा , भरे समाज में दी खौफनाक सजा, देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर प्रोफेसर को पीटती एक छात्रा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। टीचर पर आरोप है कि, वो अश्लील मैसेज करके उसे परेशान कर रहा था। ये घटना छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 2, 2026 6:23 अपराह्न | Updated: जुलाई 3, 2026 1:43 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर छात्रा के द्वारा प्रोसेसर को बेरहमी से पीटा गया है। इसके साथ ही अश्लील मैसेज करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस दौरान एक महिला बीच-बचाव करती हुई नजर आ रही है। युवती काफी गुस्से में है। वहीं, आरोपी शिक्षक सिर झुकाए खड़ा हुआ है।आरोपी शिक्षक का नाम रेमन भार्गव बताया जा रहा है। वहीं, पीड़ित छात्रा काजल मिंज हैं। उनका आरोप है कि, वो शिक्षक की हरकतों से करीब देढ़ साल से परेशान हैं। सोशल मीडिया पर इस मामले की काफी चर्चा है।

छात्रा के साथ अश्लील हरकत करना प्रोफेसर को पड़ा भारी

छात्रा के द्वारा सरेआम प्रोसेसर को पीटने के वायरल वीडियो को एक्स पर ʀᴜᴅʜʀᴀ ʏᴀᴅᴀᴠ🇮🇳 नाम  के हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की पूरी जानकारी देते हुए लिखा है, ‘मेरी शादी होने वाली है, और तू मुझे व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो और वीडियो भेजता है।

देखें वीडियो

रायगढ़: कॉलेज प्रोफेसर एक छात्रा को व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो, वीडियो और मैसेज करता था, लड़की लंबे समय तक सब कुछ बर्दाश्त करती रही, लेकिन जब हद पार हो गई,तो उसने कॉलेज पहुंचकर प्रोफेसर का सामना किया और बीच कैंपस में थप्पड़ जड़ दिए।’  वीडियो में देखा जा सकता है कि,  युवती के द्वारा टीचर को सरेआम पीटा जा रहा है। आस-पास मौजूद लोग उसे शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, आरोपी शिक्षक मुंह लटकाए खड़ा है। युवती  के द्वारा आरोपी के सारे काले कारनामों को खोला जा रहा है।

Viral Video देख यूजर्स को आया गुस्सा

छत्तीसगढ के अश्लील प्रोसेसर के इस वायरल वीडियो को एक्स पर 2 जुलाई 2026 को अपलोड किया गया था। इस पर 7200 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ऐसे लोगों की कुटाई होनी चाहिए’। दूसरा लिखता है, ‘ऐसे लोगों को सड़क पर पीटना चाहिए ये शिक्षक के नाम पर धब्बा है’। तीसरा लिखता है, ‘इसके खिलाफ कार्रवाही होनी चाहिए’। इस मामले ने यूजर्स को काफी गुस्सा दिला दिया है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 3, 2026

Aamir Khan

जुलाई 3, 2026

Bharti Singh

जुलाई 3, 2026

Kanpur Viral Video

जुलाई 2, 2026

Viral Video

जुलाई 2, 2026

Viral Video

जुलाई 2, 2026