---Advertisement---

Viral Video: स्कूली बच्चों पर आफत बनकर टूटे खूंखार सांड, देखें कैसे पल भर में मासूमों को कुचला?

Viral Video: सोशल मीडिया पर  दो सांडों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो सड़क किनारे खड़े स्कूली बच्चों और महिला पर लड़ते हुए चढ़ जाते हैं और कुचल देते हैं। इस घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 22, 2026 3:01 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सांडों की लड़ाई अकसर लोगों को घायल कर देती है। लेकिय ये घटना सबसे हटकर और बेहद डरावनी है। दरअसल, मध्य प्रदेश के मंदसौर इलाके में एक दो सांडों की लड़ाई में स्कूली बच्चों सहित महिला बुरी तरह से घायल हो गई। ये घटना काफी दर्दनाक है और डरावनी है।  सोशल मीडिया पर बैलों के आतंक का ये वायरल वीडियो काफी देखा जा रहा है। घायल हुए बच्चे सगे भाई-बहन बताए जा रहे हैं।

 सांडों की लड़ाई का शिकार हुए स्कूली बच्चे

सांडों की इस लड़ाई के वायरल वीडियो को Anvi Yadav नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘एक छोटा सा बच्चा और उसकी बहन दोनों स्कूल से आ रहे थे,कंधों पर भारी बैग था और रास्ते में रुक कर एक महिला से बात करने लगे फिर वो हुआ जो किसी ने सोचा नहीं था,पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई।’

देखें वीडियो

हादसे के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, स्कूली बच्चों सहित कुछ महिलाएं गली के किनारे पर खड़े होकर बात करे रहे हैं। लेकिन तभी अचानक से दो सांड आते हैं और भयंकर उनके कुचलते हुए आगे निकल जाते हैं। बताया जा रहा है कि, स्कूली बच्चे घर जा रहे थे। इस हादसे बहन-भाई और महिला बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जब ये घटना घटि तो वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में ये कैद हो गई। अब यही इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है। इस घटना के बाद तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Viral Video  यूजर्स को डरा रहा

सांडों की लड़ाई के इस वायरल वीडियो को  एक्स पर 22 जुलाई 2026 को अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 77000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। वो सभी गुस्सा जता रहे हैं और प्रशासन से आवारा जानवरों पर लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं। इस घटना ने  लोगों को काफी डरा दिया है। इसके साथ ही कई सारे सवाल भी खड़े दिए हैं।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Chitrakoot Video

अक्टूबर 22, 2026

Health Tips

अक्टूबर 22, 2026

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026