Viral Video: सोशल मीडिया पर उत्तराखंड का नैनीतल चर्चाओं में बना हुआ है। क्योंकि यहां पर विधायक के बेटे की फॉर्च्यूनर कार को एसडीएम के द्वारा ना सिर्फ सीज किया गया है, बल्कि चालान भी काटा गया है। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। बताया जा रहा रहा कि, विधायक पुत्र के द्वारा यातायात के नियमों को तोड़ा गया था। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारी के द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई है। ये मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की जहानाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल के बेटा राहुल पटेल से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
बीजेपी विधायक के बेटे पर SDM का एक्शन
नैनीताल के मालरोड पर घटि इस घटना के वीडियो को एक्स पर Sachin Gupta नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानाकरी देते हुए लिखा है कि, ‘UP के जिला फतेहपुर से BJP विधायक राजेंद्र पटेल का बेटा राहुल पटेल छुट्टियां मनाने नैनीताल पहुंचा।
देखें वीडियो
UP के जिला फतेहपुर से BJP विधायक राजेंद्र पटेल का बेटा राहुल पटेल छुट्टियां मनाने नैनीताल पहुंचा। फॉर्च्यूनर जाम में फंसी तो हूटर बजाना शुरू कर दिया। SDM नवाजिश खालिक ने फॉर्च्यूनर रुकवा ली। “पापा विधायक हैं हमारे” ऐसा कहकर राहुल ने धौंस दिखाई। SDM ने तुरंत फॉर्च्यूनर सीज करवा… pic.twitter.com/JpUV9aRhqW
— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 3, 2026
फॉर्च्यूनर जाम में फंसी तो हूटर बजाना शुरू कर दिया। SDM नवाजिश खालिक ने फॉर्च्यूनर रुकवा ली। “पापा विधायक हैं हमारे” ऐसा कहकर राहुल ने धौंस दिखाई। SDM ने तुरंत फॉर्च्यूनर सीज करवा दी।’ इस घटना की क्लिप को इंटरनेट पर काफी देखा जा रहा है।
Viral Video पर पुलिस ने क्या की कार्रवाई?
अमर उजाला में छपी खबर के अनुसार बीजेपी विधायक का बेटा राहुल पटेल नैनीताल के मालरोड पर हूटर बजा रहा था। ये आपात स्थिति में बजाया जाता है। मौके पर जब एसडीएम पहुंचे तो बहस होने लगी । जिसके बाद विधायक के बेटे की गाड़ी जब्त कर लिया गया। पुलिस को गाड़ी के कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिला। जिसके कारण कार को जब्त कर लिया गया। इतना ही नहीं पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान भी काटा है। तल्लीताल थाने के एएसआई सुनील कुमार ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया है कि, ‘यातायात नियमों के उल्लंघन पर यूपी 33वी 0003 कार को सीज कर दिया गया है। साथ ही वाहन के दस्तावेज नहीं होने पर वाहन स्वामी उन्नाव निवासी सुरेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।’
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।






