---Advertisement---

Viral Video: लड़की छेड़ने पर युवक की भयंकर पिटाई से लेकर हिन्दी बोलने पर ऑटो ड्राइवर ने मांगे ज्यादा पैसे तक, देखें आज के 5 वायरल वीडियो

Viral Video: 2 दिसंबर 2024 को कई घटनाओं के वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। इन्हीं में से 5 सबसे ज्यादा सर्च की जा रही वायरल वीडियो को हम आपके लिए लेकर आए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 2, 2024 6:12 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज 2 दिसंबर 2024 को कई घटनाओं के वायरल वीडियो को गूगल (Google) ने अपनी टॉप स्टोरी में जगह दी है। ये वीडियो बार-बार यूजर्स के द्वारा देखे जा रहे हैं। आज इन्हीं टॉप 5 वायरल वीडियो (Top 5 Viral Video) को आपके लिए लेकर आए हैं। इस लिस्ट में लड़की को छेड़ रहे युवक की पिटाई से लेकर हिन्दी बोलने पर ऑटो ड्राइवर के द्वारा मांगे गए ज्यादा पैसे तक की खबरें शामिल हैं। चलिए इन सभी पांचों वीडियोज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

1-लड़की छेड़ने पर युवक की बुरी तरह से पिटाई, देखें Viral Video

सोशल मीडिया पर एक मेरठ (Meerut) का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। इसमें एक युवक की अन्य युवक मिलकर काफी बुरी तरह से पिटाई कर रहे हैं।

देखें वीडियो

खबरों की मानें तो पिट रहे लड़के ने लड़की को छेड़ा है। इसलिए उसे लोग मार रहे हैं। इस वीडियो को Priya singh नाम के एक्स यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा है कि, “लड़की छेड़ रहा था… लोगों ने धर के पिट दिया. कहानी मेरठ की है।” वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, लड़की छेड़ने वाले लड़के को थप्पड़ों से कुछ लोग मिलकर पीट रहे हैं। इस घटना की अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

2-बेंगलुरु में ऑटो ड्राइवर ने हिन्दी बोलने पर मांगे ज्यादा पैसे, देखें Viral Video

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों के बीच बहस छेड़ दी है। ये वीडियो कंटेन्ट क्रिएटर के द्वारा बनाया गया है, जिसमें दो लड़कियां ये चेक कर रही हैं हिन्दी या कन्नड़ बोलने पर ऑटो वाले क्या प्रतिक्रियाएं देते हैं।

वीडियो देखें

एक लड़की ऑटो वाले से जब कन्नड़ भाषा में कहीं जाने को बोलती है तो ड्राइवर उसे कम पैसे बताता है, वहीं दूसरी लड़की जब उसी जगह पर जाने के लिए हिन्दी में बोलती है तो वह उसी जगह के ज्यादा पैसे बताता है। अब यही बेंगलुरु के ऑटो ड्राइवर का वायरल वीडियो (Bengaluru Auto Rickshaw Driver Viral Video) चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वायरल वीडियो को jinalmodiii नाम इंस्टाग्राम अकाउंट पर 4 दिन पहले अपलोड किया गया है। वीडियो पर अब तक 1 लाख 43 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं।

3-Mahindra Thar से युवक ने उड़ाई ट्रैफिक रूल्स की धज्जियां

एक बार फिर से महिन्द्रा थार (Mahindra Thar) कार चर्चा में आ गई है। दरअसल, अभी कुछ दिन पहले एक युवक थार की छत पर मिट्टी भरकर सड़कों पर गाड़ी को दौड़ा रहा था, जिसका पुलिस ने 24000 का चालान काटा था।

देखें वीडियो

अब एक ऐसा ही वीडियो फिर वायरल होने लगा है। इस वीडियो वायरल (Viral Video) में थार पर सवार युवक रात में फुटपाथ पर गाड़ी को तेज रफ्तार से दौड़ा रहा है। ये घटना गाजियाबाद की बताई जा रही है। इसके वीडियो को Akash Kumar नाम के एक्स यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “ट्रैफिक रूल्स को ताक पर रख फुटपाथ पर रील बनाती थार । फुटपाथ पर लोग भी चलते दिखाई दे रहे है उसके बाबजूद फुटपाथ पर चढ़ा बनाई रील।” फिलहाल अभी ये स्पष्ट नहीं हो सकता है कि, ये घटना कब की है और इसमें कौन युवक सवार हैं।

4-छोटे नाग का रिएक्शन लोगों को कर रहा हैरान, देखें Viral Video

2 दिसंबर को गूगल ने अपनी टॉप स्टोरी में एक और खास वीडियो वायरल (Viral Video) को जगह दी है। ये वीडियो एक सांप (Snake) का है।

देखें वीडियो

ये वीडियो एक बहुत ही छोटे कोबरा सांप (Cobra Snake) का है। इसे world_of_snakes_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इसकी वीडियो में देखा जा सकता है कि, टेबल पर एक छोटा सा कोबरे का बच्चा फन फैलाए हुए बैठा है। युवक जैसे ही उसे छूने की कोशिश करता है वह अपने बचाव के लिए उस पर हमला करने लग जाता है। छोटे से नाग का ये रिएक्शन लोगों को काफी चौंका रहा है।

5-छा गई दूल्हा-दुल्हन की हार्ट एंट्री

आज एक दूल्हा और दुल्हन का वायरल वीडियो (Bride Groom Viral Video) गूगल पर काफी देखा जा रहा है।

देखें वीडियो

इसमें एक दुल्हा और दुल्हन की एक गुब्बारे के आकार के हार्ट में खास एंट्री होती है। जब इस कपल की एंट्री होती है तो ये फूट जाता है और सामने नया कपल आता है। इन दोनों को देख लोग काफी खुश हो रहे हैं। ये एट्री अपने आप में काफी यूनिक है। इस वीडियो को modernwedevents नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। ये वीडियो 15 दिन पहले अपलोड किया गया था। इस पर इब तक 15 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

2 दिसंबर को ये सभी पांचों वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स के द्वारा खूब देखें जा रहे हैं। इन पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diabetes

जून 29, 2026

Gurugram Viral Video

जून 28, 2026

Kanpur Viral Video

जून 28, 2026

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026