---Advertisement---

Viral Video: कान्स के बीच जापान की सड़क पर साड़ी को इस तरह पहनकर निकली लड़की, देख घूरने लगे लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जापान की सड़क पर एक लड़की फूल टशन दिखाती हुई नजर आई। लेकिन उसकी एक गलती भारी पड़ गई और लोग मजे लेने लगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 21, 2024 5:09 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो ऐसे वायरल होते हैं जिसे देखने के बाद लोगों की निगाहें अटक जाती है। एक तरफ कान्स फिल्म फेस्टिवल में फैशन का जलवा देखने को मिल रहा है और यहां दुनिया भर से दिग्गज रेड कार्पेट पर अपना जादू दिखा रहे हैं। इस सबके बीच जापान की सड़कों पर दिखा कुछ ऐसा जिसे देखने के बाद आप भी सोचने पर हो जाएंगे मजबूर। दरअसल एक लड़की खुलेआम सड़क पर कुछ इस तरह बलखाती हुई नजर आई कि देखने वालों के होश उड़ गए। उस लड़की को जिसने भी देखा बस देखता रह गया। आइए देखते हैं कैसे चर्चा में आई लड़की और क्यों है यह वीडियो वायरल।

साड़ी पहनकर विदेश में जलवा दिखा रही लड़की

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की जो जापान की सड़क पर ब्लू कलर की साड़ी में बलखाती हुई नजर आ रही है। यह महिला कोई और नहीं बल्कि कंटेंट क्रिएटर माही शर्मा है जो जापान की सड़क पर अपने देसी अंदाज से बिंदास घूमती हुई नजर आई। यह वीडियो वायरल हो गया। नीली साड़ी में वार ऑफ शोल्डर ब्लाउज को पेयर करती हुई दिखी जो उनके स्टाइल में मॉडर्न तड़का लगाने के लिए काफी है। इस ट्यूब ब्लाउज में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अपने स्टाइल से लोगों का ध्यान खींचती नजर आई।

ताकते रह गए लड़की को लोग

लंबे काले घने बाल में वह जापान की सड़क पर ऐसे चल रही थी जैसे वह रेड कार्ड पर चल रही हो। इस वीडियो को शेयर करते हुए उसने कैप्शन में लिखा, “मैंने जापान में साड़ी पहनी और प्रतिक्रियाएं प्रफुल्लित करने वाली थी। मैंने सिर्फ मनोरंजन के लिए टोक्यो की सड़कों पर भारतीय पोशाक पहनने के बारे में सोचा था लेकिन यह उम्मीद नहीं थी कि लोग वास्तव में मेरे तस्वीर खींचेंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क किनारे चल रहे लोगों की नजर इस कंटेंट क्रिएटर माही पर है और वह उन्हें ताकते रह गए हैं।

वीडियो देख लोग ले रहे मजे

वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग मजे भी ले रहे हैं और एक ने कहा, “ब्लाउज दिख नहीं रहा है इसलिए लोग देख रहे हैं।” तो एक ने कहा ब्लाउज नहीं है तो दूसरे ने कहा छपरी। एक ने कहा है पहनना है ठीक से पहना करो। एक यूजर का कहना है साड़ी के साथ ब्लाउज भी पहनना होता है दीदी तो दूसरे ने कहा इंटरनेशनल बिजली।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026