---Advertisement---

Viral Video:सरकारी कुर्सी, नया आशिक और बीवी की गंदी चाल, पत्नी को काबिल बनाना पति और बेटे के लिए बना सबसे बड़ी भूल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिस पत्नी को पति ने  जमीन बेचकर सक्सेसफुल बनाया, उसी ने ही प्रेमी के खातिर बेटे और  पति को छोड़ दिया। ये घटना बिहार के हाजीपुर की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 29, 2026 1:09 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बिहार से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पत्नी ने उसी पति को सरकारी नौकरी लगने के बाद छोड़ दिया। जिसने बनाने के लिए अपनी जमीन तक को बेच दिया। पति ने गरीबी झेलते हुए महिला को पढ़ाया लिखाया और काबिल बनाया। लेकिन जैसे ही नौकरी मिली महिला के तेवर बदल गए और उसने बेटे और पति को छोड़ दिया। इसी विवाद से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें महिला तीखे तेवर दिखाते हुए पुलिसवाले से बहस कर रही है। ये घटना बिहार के बिदुपुर थाना क्षेत्र के माइल पंचायत वार्ड संख्या- 13 हाजीपुर की है।  इस मामले ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

सरकारी नौकरी लगते ही महिला ने पति और बेटे को छोड़ा

बीपीएससी शिक्षिका का नाम गुंजन कुमारी है। महिला की शादी साल 2013 में अमन कुमार से हुई थी। दोनों का एक 10 साल का बेटे भी है। गुंजन कुमारी आगे पढ़ना चाहती थी। लेकिन पति के पास इतना पैसा नहीं था। लेकिन इसके बाद भी उसने जमीन को बेचकर बीवी को पढ़ाया। साल 2023 में जैसे ही गुंजन की बीपीएससी में सरकारी नौकरी लगी वैसे ही वो बदल गई और पति को बेटे को छोड़ने पर अड़ गई।

देखें वीडियो

खबरों की मानें तो महिला का बाहर अफेयर चल रहा है। जिसके कारण वो बच्चे और पति के साथ रहना नहीं चाहती है। इस घटना ने भयंकर रुप तब लिया जब बीते दिन महिला ने स्कूल के बाहर पुलिस के सामने पति से हाईवोल्टेज ड्रामा किया।  इस घटना के वीडियो को प्रियंका मौर्या…PK नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले से जुड़ी हुई जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘हाजीपुर में बीपीएससी शिक्षिक ने पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा तो ड्रामा शुरू कर दी…पत्नी की पढ़ाई के लिए पति ने बेची जमीन, नौकरी मिलते अपने पति और घर परिवार को ठुकरा दी !’  वीडियो में देखा जा सकता है कि, महिला पुलिसकर्मी से बहस कर रही है।  इस घटना का वायरल वीडियो लोगों को काफी चकित कर रहा है।

Viral Video का क्या है पूरा मामला?

महिला अपने पति और बच्चे से अलग होना चाहती है। पति का कहना है कि, उसकी बीवी जब पढ़ाई कर रही थी तो एक लड़के संग अफेयर में आ गई। जिसे लेकर विवाद बढ़ा तो महिला बेटे और पति को छोड़कर उसके साथ रहने लगी। पति का आरोप है कि, बीवी और उसके प्रेमी का आपत्तिजनक वीडियो उसके पास है। वहीं,कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि, बच्चा अपनी मां के साथ नहीं रहना चाहता है। फिलहाल मामला थाने और कोर्ट में चलने की खबर है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026

Viral News

मई 29, 2026