---Advertisement---

Viral Video: बेबसी या खौफ! सांप को देखते ही कुत्ते ने खोया आपा, देखें कैसे चाहकर भी नहीं उठ सका?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कुत्ते और सांप का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सांप को देखते ही कुत्ता अपना आपा खो देता है और चाहकर भी नहीं उठ पाता है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मई 26, 2025 6:57 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मौत को नजदीक आता देख अच्छे-अच्छे इंसानों की हालत खराब हो जाती है। लेकिन क्या आपको पता है? यही हालत जानवरों की भी होती है। Social Media पर एक वीडियो काफी देखा जा रहा है। इसमें सांप जैसे ही जमीन पर सो रहे कुत्ते को छूते हुए निकलता है। वैसे ही कुछ ऐसा होता है। जिसकी बेचारा कुत्ता खुद को उठा ही नहीं पाता है और खौफ से चिल्लाना शुरु कर देता है। दिखने में भले ही कुछ यूजर्स को ये फनी लग सकता है कि, लेकिन इसमें इस बेजुबान जानवर की बेबसी और खौफ साफ देखा जा सकता है।

क्या हुआ जब कुत्ते के करीब पहुंचा सांप?

ये Viral Video कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो उपलब्ध नहीं है। लेकिन इसे hauntedreviewrj नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

https://www.youtube.com/shorts/3sWIkJRvJW4
Video Credit: hauntedreviewrj

वीडियो में देखा जा सकता है कि, जमीन पर सो रहे कुत्ते के पास से एक बड़ा सांप उसे छूता हुआ निकलता है। इसके बाद कुत्ता वहां से भागने की कोशिश करता है लेकिन वो इस विशालकाय सांप से इंतना ज्यादा डर चुका है कि, वो चाहकर भी खुद को उठा नहीं पाता है। कुत्ता बेबस होकर सिर्फ चीखता रह जाता है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि, जब ये हादसा हो रहा होता है तो वहां पर मौजूद लोग सिर्फ वीडियो रिकॉर्ड कर रहे होते हैं। किसी ने भी कुत्ते की स्थिति जानने की कोशिश नहीं की है।

Viral Video देख यूजर्स हंस रहे

कुत्ते का भय से कांपता ये वायरल वीडियो हालहि में यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। इस पर कई सौ लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है,”अरे कुछ शर्म है या नही किसी की बेबसी का मजाक बना कर विडियो बना रहे हो यही, स्थिति‌ जब तुम्हारे साथ आएगी तब पता चलेगा की डर क्या चीज होती है?” दूसरा लिखता है, फनी है। वहीं, कई सारे यूजर हंसते हुए इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Skin Care

मार्च 2, 2026

Healthy Hair

मार्च 2, 2026

US F 15

मार्च 2, 2026

Viral Video

मार्च 2, 2026

Elvish Yadav

मार्च 2, 2026

Rashmika Mandanna

मार्च 2, 2026