---Advertisement---

Viral Video: इमरान हाशमी के रोमांटिक सीन को देख जागे पति-पत्नी के अरमान, फिर सासू मां ने ऐसे फेरा पानी

Viral Video: इमरान हाशमी का रोमांटिक सीन पति और पत्नी के लिए बना आफत।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: सितम्बर 3, 2024 4:50 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पति और पत्नी का एक फनी वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कंटेन्ट क्रिएटर्स ने लोगों के मनोरंजन के लिए बनाया है लेकिन, इस वीडियो का टॉपिक इतना ज्यादा फनी है कि, लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। दरअसल, इस वीडियो में एक पति और पत्नी बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी के बेहद रोमांटिक गाने “आशिक बनाया” को टीवी पर देख रहे होते हैं, तभी उनके अरमान जाग जाते हैं। पति और पत्नी एक-दूसरे के करीब जा रहे रहे होते हैं, तभी कमरे में सासू मां की एंट्री हो जाती है, जिसके बाद बहू की इतनी ज्यादा पिटाई होती है कि, उसकी हालत खराब हो जाती है।

सासू मां ने पति और पत्नी के अरमानों पर फेरा पानी

इस फनी Viral Video को divya_raj_chaudhary नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में पति और पत्नी टीवी देखते हुए रोमांटिक हो जाते हैं और एक-दूसरे के नजदीक जाने की कोशिश करते हैं तभी कमरे में सास की एंट्री पूरे माहौल को बिगाड़ देती है। दरअसल, अपनी मां को देख लड़का तो कमरे से भाग जाता है और बहू अपनी सास को पति समझकर प्यार करने लग जाती है। तभी सास बहू के थप्पड़ मारती है और पिटाई करके सारे रोमांस का भूत बाहर निकाल देती है। इसके बाद ये वीडियो वायरल हो जाता है।

Viral Video देख लोग ले रहे मजे

इस वीडियो को एक दिन पहले ही इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस पर अब तक 17 हजार लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, कवाब में हड्डी है ये बुड्डी। वहीं, एक यूजर लिखता है कि, वो गोचू तो भाग गया अब क्या होगा? इस तरह इस वीडियो पर लोगों के काफी मजेदार कमेंट आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026