---Advertisement---

Viral Video: रात के 1.30 बजे काम कर रही पत्नी के मैनेजर पर भड़का पति, न्यू मॉम को दी ये सलाह तो क्या मिला यूजर्स का साथ

Viral Video: न्यू मॉम होने के बाद भी पत्नी रात के 1:30 बजे तक काम करती रही तो पति ने जिस तरह से आवाज बुलंद की, यह सोशल मीडिया पर चर्चा ने है। इस वीडियो को लेकर यूजर्स किस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 22, 2026 2:48 अपराह्न

Viral Video:
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: एक महिला जो न्यू मॉम है और रात के 1:30 बजे तक ऑफिस का काम करती है। वहीं इस स्थिति को देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए पति ने कॉर्पोरेट मैनेजर को लेकर सख्त रुख अपनाया और खास गुजारिश की है। सोशल मीडिया पर इस पति ने जिस तरह से अपनी पत्नी का साथ दिया वह चर्चा में है। वहीं कॉर्पोरेट में काम कर रहे लोगों के बीच यह वायरल वीडियो सुर्खियों में है। आइए जानते हैं इस पति ने क्या कहा है जहां पत्नी काम में व्यस्त नजर आती है।

पत्नी के मैनेजर पर भड़का Viral Video में पति

वायरल वीडियो में पति यह कहता नजर आता है कि “रात के 1:30 बज रहे हैं और यह अभी काम कर रही है। इसके मैनेजर ने इसकी जिंदगी नरक बना दी है। मतलब तुम एक न्यू मॉम से क्या चाहते हो कि वह बच्चे का भी ध्यान रखें और तुम्हारे लिए 16-16 घंटे काम करें। यह एक चार्टर अकाउंटेंट है। उसने भारत का सबसे कठिन परीक्षा क्रैक किया और आज वह अपने अस्तित्व पर सवाल कर रही है। क्या आप उसे यह दिखाना चाहते हैं कि वह करियर और बच्चे को साथ में नहीं संभाल सकती है।”

हर कामकाजी न्यू मॉम को शख्स ने दी ये सलाह

ऐसे में वायरल वीडियो में पति कहता है कि “वह सभी जो मैनेजर है और बनने जा रहे हैं तो आप समझिए कि अगर आपका ग्लोबल कल्चर एक मां को सपोर्ट नहीं कर सकता तो आपका कल्चर ग्लोबल नहीं टॉक्सिक है। इसके बाद सख्श कहती है कि मेरी पत्नी और वह सभी न्यू मॉम जो कॉर्पोरेट में है आप पीछे नहीं है आप अपने रास्ते में सबसे आगे हैं। सोच बदलने की जरूरत उन्हें है तुम्हें नहीं। अपने मैनेजर को अपना मार्केट वैल्यू बताने मत दो।”

पत्नी संग मैनेजर के सख्त रवैये पर पति की फरमान सुन क्या कह रहे यूजर्स

वहीं @NewsAlgebraIND x से इस वायरल वीडियो को 1 लाख 69000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा, “ऐसी नौकरी को छोड़कर अपनी फैमिली पर ध्यान देनी चाहिए।” लोग इस शख्स को सपोर्ट करते हुए अपनी अपनी बात करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोग नौकरी बदलने की सलाह दे रहे हैं तो एक यूजर ने कहा आपकी पत्नी सुपरहीरो है। वीडियो पर लोगों की अलग-अलग विचारधारा सामने आ रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Health Tips

अक्टूबर 24, 2026