---Advertisement---

Viral Video: नोट छिपाए बैठी बीवी पर पति ने डलवाई रेड, देखें कैसे खौफ से तुरंत निकाले पैसे?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पति का वीडियो वायरल हो रहा है। जो कि, बीवी से पैसे मांगता है लेकिन वो नहीं देती है। इसके बाद वो ऐसी तरकीब लगाता है महिला तुरंत पैसे दे देती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 24, 2025 6:48 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आदमी का जब भी बुरा वक्त आता है तो वो बीवी के पास छिपाकर रखे पैसों का सहारा लेता है। लेकिन क्या हो जब कोई पत्नी इन पैसों को देने से ही मना कर दे? सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक पति अपनी बीवी से जरुरत पड़ने पर उसके पास जमा पैसों को मांगता है। लेकिन महिला साफ मना करते हुए कह देती है नहीं है। बीवी के इस झूठ का पर्दाफाश करने के लिए पति एक जाल बिछाता है जिसमें उसकी पत्नी फंस भी जाती है। अब यही वीडियो वायरल हो रहा है। Social Media पर यूजर्स इसे देख-देखकर हंस रहे हैं।

बीवी से पति ने निकलवाए पैसे

इस Viral Video को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Asarpal Singh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘ब्लैक मनी ऐसे निकाली जाती है।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि, पति के बार-बार मांगने के बाद भी जब उसकी बीवी पैसे नहीं देती है तो वो एक जाल बुनता है। जिसमें वो बीवी से कहता है, मोदी जी ने फिर से नोटबंदी कर दी है। इस बार फिर से 500 के नोट बंद हुए हैं। इसके साथ ही वो फेक खबर भी दिखा देता है। महिला को जैसे ही इसके बारे में पता चलता है वो घर में छिपा-छिपाकर रखे सारे नोटों को लाकर पति को दे देती है। पति का ये आइडिया काम कर जाता है। ये एक Funny Video है, जिसे कंटेन्ट क्रिएर ने लोगों के मनोरंजन के लिए बनाया है।

Viral Video देख आ जाएगी हंसी

इस वायरल वीडियो को एक्स पर 24 जुलाई को अपलोड किया गया था। इस पर 7100 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, जहरीली । दूसरा लिखता है अब तो पूरा गांव मरेगा। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026