---Advertisement---

Viral Video: ‘पूरी एप्लिकेशन सुना…’ इंप्रेस करने के लिए लड़के ने बोली ऐसी इंग्लिश कि हिल जाएगा दिमाग! देखें क्या रहा लड़की का जवाब

Viral Video: लड़की को इंप्रेस करने के लिए लड़के ने सुनाई ऐसी अंग्रेजी कि सुनकर आपके भी कान खड़े हो जाएंगे। ऐसी अंग्रेजी बोली कि लड़की वहां से रफू चक्कर हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो आपको हंसते-हंसते लोटपोट कर देने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 11, 2025 4:12 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पसंदीदा लड़के को लेकर लड़कियों की लिस्ट लंबी चौड़ी होती है। उन्हें अपने साथी में क्या खूबियां चाहिए इसे लेकर हर लड़की की अपनी अपनी इच्छा होती है। हम ये बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि यह वायरल वीडियो भी कुछ इसी तरह का है। लड़की ने पसंदीदा लड़के को लेकर अपनी ख्वाहिश जाहिर की लेकिन लड़की को इंप्रेस करने के चक्कर में शख्स ने कुछ ऐसा कर दिया जो देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। Viral Video आपको हंसते-हंसते लोटपोट कर देगा और इस वीडियो का अंत खतरनाक है। लड़के ने इंप्रेस करने के चक्कर में अपनी जबरदस्त फजीहत करवा ली और ऐसा इंग्लिश बोला कि सुनने के बाद दिमाग हिल जाएगा।

Viral Video में लड़के ने सुना दी एप्लिकेशन

इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किए गए वायरल वीडियो में कंटेंट क्रिएटर यह कहते हुए नजर आता है कि तुम्हें कैसे लड़के पसंद है। इस पर लड़की का जवाब होता है जिनकी इंग्लिश अच्छी हो। तभी मोबाइल फोन बजता है और लड़का उठाते ही कहता है हेलो। इंग्लिश में कहना शुरू करता है आदित्य बोल रहा हूं “सर आई बेग टू से दैट आई डोंट एबल टू कम टू स्कूल फॉर नेक्स्ट टू डेज बिकॉज़ आई एम सफरिंग फ्रॉम फीवर योर ओबेडिएंटली योर ट्रॉली ओके थैंक्स।”

वायरल वीडियो में लड़के का टशन पड़ा भारी

Viral Video में मजा तब आता है जब वह फोन रखता है फुल ऑन टशन में गॉगल्स पहना और पलट कर जो हुआ उसे देखकर वह भी हैरान रह गया। दरअसल उसके मुंह से निकलता है, “अरे तुम कहां जा रही हो।” वायरल वीडियो में लड़के की फर्राटेदार इंग्लिश सुनकर लड़की से रहा नहीं गया और वहां से वह नौ दो ग्यारह हो जाती है। इस वीडियो को 1 दिसंबर 2024 को शेयर किया गया है। एक यूजर ने लिखा पूरी एप्लीकेशन ही सुना दी तो तो एक ने कहा ग्रेजुएट ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से। बाकी यूजर्स भी चटकारे लेने में पीछे नहीं हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

मार्च 11, 2026

Mumbai Viral Video

मार्च 11, 2026

Ek Din Trailer

मार्च 11, 2026

Viral Video

मार्च 11, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 11, 2026

Divya Agarwal

मार्च 11, 2026