---Advertisement---

Viral Video: तहजीब के शहर लखनऊ में शॉर्ट्स पहने लड़कियों की गुंडागर्दी, लड़के को कूटता देख यूजर्स बोले -पुरुष आयोग बनवा दो

Viral Video: लखनऊ में लड़कियों ने की लड़के की बुरी तरह से पिटाई। वायरल हुआ वीडियो।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 21, 2024 1:40 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: उत्तर प्रदेश का लखनऊ शहर अपनी तहजीब के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यहां के लोगों की बोली हो या फिर व्यवहार हो लोगों को काफी प्रभावित करता है। यही वजह है कि, दुनियाभर में लखनऊ की पहचान एक तहजीब के शहर के तौर पर होती है। लेकिन पिछले कुछ समय से लखनऊ से मन को खराब कर देने वाली घटनाओं के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो को देख लोगों को काफी गुस्सा भी आता है और बुरा भी लगता है। ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में लड़कियां बुरी तरह से एक लड़के की पिटाई कर रही हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लखनऊ में लड़कियों ने की लड़के की पिटाई

इस घटना के वीडियो को TRUE STORY नाम के एक्स अकाउंट पर डाला गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “लोकेशन : लखनऊ का 1090 चौराहा |चौक पर एक युवक को पीटते हुए लड़कियां। वजह कुछ खास ही रही होगी, जो लड़कियां इतनी आक्रामक हो गई।”

Viral Video देख यूजर्स की आ रहीं प्रतिक्रियाएं

रात के समय दो लड़कियां काफी बुरी तरह से एक लड़के को पीट रही हैं। वीडियो में 3 लड़कियां दिख रही हैं जो कि, शायद किसी बात को लेकर लड़के से काफी नाराज हैं। इन तीन लड़कियों में से एक लड़की लड़के को पहले पीटती है, फिर उसके साथ खड़ी दूसरी लड़की भी पीटना शुरु कर देती है। इसके साथ ही इनमें से एक लड़की डंडे को लाने की बात भी कर रही है। वीडियो में ये भी देखा जा सकता है कि, लड़का भी एक लड़की पर हाथ उठा रहा है और मार रहा है।

इस दौरान इस घटना के वीडियो को किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस घटना के वीडियो को 21 जुलाई को शेयर किया गया है, इस पर अब कर 9 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, काफी सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। वीडियो को देख इन लड़कियों पर कुछ यूजर्स गलत आरोप लगा रहे हैं, इसके साथ ही इन लड़कियों की गलती भी बता रहे हैं। एक यूजर ने लड़के की मारपीट को देख पुरुष आयोग खोलने की ही गुहार लगा दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026