---Advertisement---

Viral Video: “भारत खुशहाल थोड़ी हुआ”! गरीबों से ना मिल पाने पर फूटा पंडित Dhirender Shastri का दर्द, अमीरों के लिए कह दी बड़ी बात

Viral Video: बागेश्वर धाम बाबा पंडित Dhirender Shastri ने अपने भक्तों के साथ अपना दर्द बयां किया है। अमीर और गरीब लोगों पर उन्होंने बयान दिया है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अक्टूबर 28, 2024 4:38 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बागेश्वर धाम सरकार (Bageshwar Dham Sarkar) के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) अकसर अपनी धार्मिक कथाओं के जरिए जनकल्याण का संदेश देते रहते हैं। हर मुद्दे पर वह बहुत ही खुलकर बोलते हैं। उनके अनोखे अंदाज की वजह से बाबा के दरबार में भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ता है। भक्त उन्हें दूर-दूर से सुनने आते हैं और समस्याएं सामने रखते हैं। धीरेंद्र शास्त्री अकसर देश के अलग-अलग हिस्सों में भगवान की कथा का आयोजन करते रहते हैं। बागेश्वर धाम सरकार का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें वह अपने भक्तों के सामने दर्द बयां कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि, “भारत खुशहाल थोड़ी हुआ”..अमीर लोग उनसे बहुत आसानी से मिल लेते हैं लेकिन गरीब लोग उन तक बहुत ही कम पहुंच पाते हैं, इसकी पीड़ा उन्हें अकसर रहती है।

बागेश्वर धाम सरकार (Bageshwar Dham Sarkar) का छलका दर्द

Dhirendra Shastri Viral Video को Bageshwar Dham Sarkar नाम के यूट्यूब अकाउंट पर अपलोड किया गया है। वीडियो में बाबा बोल रहे हैं कि, “अभी भी भारत खुशहाल थोड़ी हुआ है..अभी हमें गली-गली में काम करना है ..अभी हमें गांव के लोगों में काम करना है इसलिए पिछले दिनों हमने अपने जन्मोत्सव में प्रण लिया कि, अब हम भारत में हवाई जहाज या ट्रेन से धर्म नहीं बचा सकते ..अब हम भारत में पैदल यात्रा करेंगे..क्योंकि हमें अमीर बहुत मिल लेते हैं, गरीब नहीं मिल पाते हैं..आप लोग बहुत ही सरल तरीके से बैठ गए इतने नजदीक भारत में बेचारे हमारे लोग इतने पास भी नहीं बैठ पाते हैं..दो-दो किलोमीट दूर बैठ पाते हैं.. 10 लाख की भीड़ में ..हमे बहुत कष्ट होता है….लोगों को लगता होगा कि, कथा करना सरल है..हमसे जुड़े लोग वो भी सोचने लगते हैं कि, अब तो गुरुजी विदेश जाने लगे हैं..अब तम्हें अपनी पीड़ा क्या बताएं..हम क्यों आए हैं.. इसके पीछे कितनी कठनाईयां है..हमारा खानपान अलग है..रहने का स्वभाग अलग है…जीने का ढंग अलग है..हमसे प्रोफेशनली नहीं रहा जाता”।

Dhirendra Shastri Viral Video देख क्या बोले लोग?

Dhirendra Shastri के इस Viral Video को 1700 लोगों ने लाइक किया है। इसके साथ ही कई सारे लोगों ने कमेंट भी किए हैं। एक यूजर लिखता है कि, “मेरे सरकार कितने सरल है❤❤ सीताराम❤ वहीं, एक यूजर लिखता है कि, “हम तो धन्य हो गये आपको पाकर गुरुदेव भगवान ❤️😢😢 आपके श्री चरणों में कोटि कोटि प्रणाम मेरे गुरुदेव भगवान।”

बाबा का अब ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है , ये लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026