---Advertisement---

Viral Video: Pro Level Math! लाखों में कमाई का दावा करने वाली लड़की का कॉन्फिडेंस देख नहीं होगा यकीन, 0.1 लाख सैलरी बताकर लोगों का घुमाया दिमाग

Viral Video: इंडियन इकॉनमी पर बात करने वाली महिला का इंटरव्यू वायरल हो रहा है जहां अपनी सैलरी लाखों में बताकर अंत में वह जो कहती है वह लोगों को चौंका रहा है। आइए देखते हैं यह मजेदार वायरल वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 13, 2025 5:47 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आजकल को महंगाई में अच्छी कमाई होना बेहद जरूरी है जिससे इंसान का घर सुकून से चलता रहे। आजकल हर युवा की मंशा होती है अच्छी नौकरी या बिजनेस हो जिसमें कमाई कम से कम 1 लाख तो होनी ही चाहिए। बात भी सही है जिस तरह से खर्चे बढ़ते जा रहे है तो आमदनी का होना भी बेहद जरूरी है। जिन लोगों की कमाई कम है वो अक्सर निराश होने लगते है पर हाल ही में एक लड़की का Video Viral हो रहा है जिसका कॉन्फिडेंस देख आपकी हंसी निकल जाएगी। सोशल मीडिया पर भी वायरल वीडियो को लेकर यूजर्स ने इस लड़की की काफी तारीफ की है और कहा है भले ही कमाई जो भी पर कॉन्फिडेंस इस लड़की जैसा होना चाहिए।

वायरल वीडियो में लड़की का कॉन्फिडेंस देख हिला एंकर

हाल ही में कई ऐसे Video Viral हुए जिसमें ब्लॉगर आम लोगों से इनकी कमाई पूछते नजर आए। ऐसे में एक ब्लॉगर ने एक राह चलते लड़की से सवाल किया कि आजकल लोग अपनी कमाई को लेकर काफी परेशान है तो आपका क्या कहना है। @MohiniWealth X से वायरल वीडियो में लड़की ने पूरे कॉन्फिडेंस से जवाब दिया कि जिस तरह से आजकल महंगाई है लोगों की कमाई तो काफी कम है। लड़की ने आगे कहा बाकी का तो पता नहीं पर मेरी कमाई तो लाखों में है। इस बात पर ब्लॉगर काफी हैरान हुआ और उसने पूछा आप कितना कमाती है तो लड़की ने तपाक से कैलकुलेट कर जवाब दिया 0.1 लाख। लड़की के इस जवाब को सुनते ही ब्लॉगर की तो हंसी निकल ही गई बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए।

वायरल वीडियो को लेकर क्या बोल रहे यूजर्स

वायरल वीडियो में भले ही लड़की केवल 10 हजार कमाती हो पर उसका स्टाइल देख सब हैरान रह गए। ये Viral Video X हैंडल से मोहिनी ऑफ इन्वेस्टमेंट नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इस वायरल वीडियो पर यूजर्स ने भी लड़की का स्टाइल कॉपी करके अपनी कमाई लाखों करोड़ों में गिनाई है और कई यूजर्स का कहना है एक और वायरल मीम कंटेंट मिल गया। बहुत से यूजर्स ने ये भी कहा कि कम से कम वो सच तो बोल रही है भले ही उसका बताने का तरीका थोड़ा हटके स्टाइल हो।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hair Health

मार्च 10, 2026

Cancer

मार्च 10, 2026

Sayali Surve

मार्च 10, 2026

Shahid Kapoor

मार्च 10, 2026

Viral Video

मार्च 10, 2026

Heart Health

मार्च 10, 2026