---Advertisement---

Viral Video: इंडिगो फ्लाइट 2 घंटे लेट क्या हुई यात्री ने चिल्ला-चिल्लाकर एयरपोर्ट सिर पर उठाया, यूजर्स बोले -“सस्ते के फायदे”

Viral Video: इंडिगो फ्लाइट 2 घंटे लेट होने पर यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर किया हंगामा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 14, 2024 5:26 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: लंबे सफर के लिए अधिकतर लोग फ्लाइट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कभी-कभी ये हवाई यात्रा मजा की जगह सजा बन जाती है। कई सारे लोगों ने लेट हुई फ्लाइट के किस्से तो सुने होंगे, इसके साथ ही हो सकता है कभी इसे झेला भी हो। फ्लाइट लेट होने पर लोगों को काफी गुस्सा आ जाता है। फ्लाइट लेट होना उन लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या तब बन जाती है, जब उन्हें जल्दी किसी स्थान पर पहुंचना हो। इस कारण कई सारे लोग एयरपोर्ट कर्माचरियों के साथ लड़ाई करने लग जाते हैं, इसके साथ ही कुछ लोग तो मारपीट भी कर लेते हैं। आज का वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में एक यात्री बुरी तरह से एयरपोर्ट के स्टाफ पर चिल्ला रहा है। ये वीडियो छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुम्बई का है।

इंडिगो फ्लाइट 2 घंटे लेट होने पर यात्री ने काटा बवाल

इस इंडिगो फ्लाइट के Viral Video को एक्स पर डाला गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा है कि, “मुंबई हवाई अड्डे पर इंडिगो की उड़ान में 2 घंटे से अधिक की देरी होने पर कलेश “। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, यात्री फ्लाइट लेट होने के कारण काफी परेशान हो चुके है। इस दौरान एक यात्री बुरी तरह से चिल्लाते हुए बोल रहा है कि, जवाब दो… इसके साथ ही वह स्टाफ से उसकी तरफ देखकर बात करने को भी बोल रहा है। इस दौरान एयरपोर्ट यात्रियों से खचाखच भरा हुआ है। यात्रियों के गुस्सो के सामने कर्मचारी बेबस नजर आ रहे हैं।

Viral Video देख लोगों का फूटा गुस्सा

इस वीडियो को Ghar Ke Kalesh एक्स अकाउंट से 14 जुलाई को शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 10 हजार व्यूज आ चुके हैं। वहीं, इंटरनेट यूजर्स की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। कुछ लोग फ्लाइट की ये सबसे बड़ी समस्या बता रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोग फ्लाइट के स्टाफ पर एक्शन लेने के लिए भी बोल रहे हैं। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 15, 2026

Weight Loss

जुलाई 15, 2026

Sleep Habits

जुलाई 15, 2026

Gut Health

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026