---Advertisement---

Viral Video: बाप है या जालिम! बच्चे को शेर की सवारी कराने के लिए पिता ने की क्रूरता की हदें पार, हरकत देख यूजर बोला, ‘जाहिल और जलील ..’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पिता का वीडियो वायरल हो रहा है। वो जबरन अपने बच्चे को शेर की कमर पर बैठा रहा है। लेकिन तभी शेर हमला कर देते हैं। इस वीडियो को देख यूजर्स इस पिता पर एक्शन की मांग कर रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 18, 2025 5:24 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बच्चा मां और बाप से ज्यादा कहीं सुरक्षित नहीं रह सकता है। ये बात सभी जानते और मानते हैं। लेकिन क्या हो जब कोई पिता अपनी बेवकूफी के चलते अपने ही जिगर के टुकड़े को मौत के मुंह में लटका दे? ये बात पढ़ने में ही काफी हैरान करती है। लेकिन यकीन मानिए ऐसा हुआ है। Social Media पर एक पिता का वीडियो वायरल हो रहा है। वो शेर की कमर पर अपने मासूम बेटे को बैठाता हुआ दिख रहा है। इस दौरान बच्चा डर रहा है और चीख भी रहा है। लेकिन पिता अपनी ही मस्ती में इतना ज्यादा चूर हो जाता है कि, भूल जाता है शेर हमला भी कर सकता है।

शेर की कमर पर बाप ने बच्चे को बैठाया

ये Viral Video सोशल मीडिया पर timesnow ने अपने इस्टाग्राम पर अपलोड किया है। वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकरिक जानकारी तो मौजूद नहीं है।

Watch Video

लेकिन इसमें देखा जा सकता है कि, शेर के बाड़े में एक पिता घुसता है और बच्चे को जंगल के राजा की कमर पर बैठाना शुरु कर देता है। इस दौरान बच्चा डरते हुए रो रहा है। लेकिन पिता अपने बच्चे को देखकर जरा भी तरस नहीं खा रहा है, लेकिन तभी अचानक से शेर हमला कर देता है। जिसके बाद पिता अपने बच्चे को बचा तो लेता है। लेकिन ये वीडयो वायरल हो जाता है।

Viral Video देख लोग गुस्से से हुए लाल

पिता की क्रूरता पर जब यूजर्स की नजर पड़ी तो वो गुस्से से लाल हो गए है। इस वायरल वीडियो को 17 जून को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था। इस पर 4200 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोग कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है ‘कितना शदीद जाहिल और जलील बाप है ये तौबा’। दूसरा लिखता है, ‘ऐसे लोग बच्चों के लायक नहीं होते हैं’। वहीं, कई सारे लोग तुरंत एक्शन की मांग कर रहे हैं।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Chitrakoot Video

अक्टूबर 22, 2026

अक्टूबर 22, 2026

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026