---Advertisement---

Viral Video: जिगरा! मगरमच्छ के मुंह में घुसकर बिल्ली ने चुराया खाना, हिम्मत देख मसल लेंगे आंखें

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बिल्ली का वीडियो वायरल हो रहा है। वह मगरमच्छ के मुंह में घुसकर खाने को चुरा रही है। इसे देखने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 5, 2025 2:30 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मगरमच्छ को अगर पानी का राजा कहें तो कुछ गलत नहीं होगा। क्योंकि इससे शेर जैसे जानवर भी डरते हैं। लेकिन क्या कभी आपने इसके नुकीले दांतों से खाना चुराते हुए देखा है? अगर नहीं तो इस वायरल वीडियो को देख लीजिए। बिल्ली की हिम्मत और बहादुरी को देख आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। जिस मगरमच्छ के बड़े-बड़े दांतों से जंगल के तमाम छोटे और बड़े जानवर खौफ खाते हैं, उसके मुंह से एक घर में घूमती पालतू बिल्ली ने खाना चुरा लिया और वो भी उसी के बड़े जबाड़े में घुसकर।

मगरमच्छ के मुंह से बिल्ली ने चुराया खाना

ये Viral Video लोगों को काफी हैरान कर रहा है। इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Wildlife Uncensored नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Post

https://twitter.com/TheeDarkCircle/status/1897189879374864737

वीडियो में एक बड़ा सा मगरमच्छ लेटा हुआ है। तभी वहां पर दबे पांव से एक बिल्ली आती है और बहुत ही हिम्मत दिखाते हुए खूंखार शिकारी के मुंह के अंदर रखे मांस के टुकड़े को खींच लेती है। इस दौरान बिल्ली की जान भी जा सकती थी लेकिन, वह नहीं डरी और वो करके दिखाया जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। बिल्ली की हिम्मत को देखते हुए लग रहा है कि, शायद वह काफी भूखी है और पेट भरने के लिए अपनी ही जान का बाजी लगा रही है।

Viral Video देख यूजर ने बिल्ली को बताया हिम्मती

ये हैरतअंगेज वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसे लेकर कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 5 मार्च यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 6800 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘मगरमच्छ का पेट भरा हुआ है इसलिए वह अटैक नहीं कर रहा’। दूसरा लिखता है कि, ‘बिल्ली बहुत ही हिम्मत वाली है’।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Greater Noida Viral Video

सितम्बर 6, 2026

Bihar Viral Video

सितम्बर 6, 2026

Salman Khan

सितम्बर 6, 2026

Kangana Ranaut

सितम्बर 6, 2026

H1N1

सितम्बर 6, 2026

Miss World 2026

सितम्बर 5, 2026