---Advertisement---

Viral Video: अजगर के साथ मजाक शख्स को पड़ा भारी, मौका मिलते ही कर दी ये हालत

Viral Video: वायरल होने के चक्कर में एक अजगर के साथ खेलने लगा शख्स, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, देख हो जाएगी आपकी भी बोलती बंद।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 30, 2024 1:32 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का खुमार खूब देखा जा रहा है और लोग अक्सर वायरल होने के चक्कर में कुछ ऐसी हरकत कर जाते हैं जिसकी वजह से उन्हें खामियां भुगतना पड़ता है। कुछ ऐसा ही हुआ एक शख्स के साथ जो वायरल होने के के लिए किसी और को नहीं बल्कि एक अजगर का साथ ले लिया। वह उसके साथ मजाक करने लगा। वीडियो देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे क्योंकि उस शख्स के साथ जिस तरह की घटना हुई वह उसे नानी याद दिलाने के लिए काफी है। आईए देखते हैं यह वीडियो जो हो रहा है खूब वायरल।

अजगर के साथ करतब दिखाने की मिली शख्स को सजा

इस वीडियो की बात करें तो इसकी शुरुआत होती है एक शख्स से जो अपने चारों तरफ एक अजगर को लपेट लेता है लेकिन उसे पता नहीं होता है कि अजगर भी हमला कर सकता है। वह इस बात से बेखबर होता है और अजगर के साथ लोगों को करतब दिखाते रहता है। इस बात की बिल्कुल भी खबर नहीं होती है कि अजगर अगले ही पल उसे बुरी तरह काट लेगा। वीडियो में आगे देखने के बाद होश उड़ जाएंगे क्योंकि वह अजगर उस शख्स के नाक पर काट लेता है जो वह बुरी तरह घायल कर देता है।

वायरल होने के चक्कर में शख्स को आई नानी याद

वीडियो में आप देखेंगे कि उस शख्स की हालत खराब हो जाती है जब अजगर ने उसे काट लिया। फिर उसे बचाने के लिए कई लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। करतब दिखाने के चक्कर में शामत आ गई और शख्स को यह भारी पड़ा। therealarzaan इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपने-अपने व्यूज दे रहे हैं और कमेंट में शख्स को सतर्क करते हुए नजर आए हैं। वीडियो किसी के भी आंखों को खोलने के लिए काफी है कि अपने शौक को पूरा करने और वायरल होने के लिए किसी बेजुबान जानवर का इस्तेमाल न करें क्योंकि यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rise And Fall 2

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Farah Khan

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026