---Advertisement---

Viral Video: कांडी निकला मासूम बच्चा, देखें कैसे घरवालों को गर्दन पर आरी चलाने पर किया मजबूर?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक  छोटे बच्चे का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।  वो अपनी गर्दन में कुछ फंसा लेता है। जिसे निकालने में घरवालों की हालत खराब हो जाती है। अंत में उन्हें आरी चलानी पड़ जाती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 29, 2026 4:49 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  मासूम  बच्चे कभी-कभी ऐसे कांड कर जाते हैं। जिन्हें देखने के बाद माता-पिता के हलक में जान अटक जाती है। उन्हें समझ नहीं आता आखिर कोई इतना छोटा बच्चा ऐसा कैसे कर सकता है?   एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बच्चे ने दूध की डोलची के हैंडल को अपनी गर्दन में फंसा लिया। इसके बाद बाहर निकालने में घरवालों की हालत खराब हो गई। क्योंकि बच्चे की गर्दन इसमें बुरी तरह से फंस गई थी। जिसके कारण परिजनों को मजबूरी में आरी चलानी पड़ गई। अब इसी घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देख लोगों को हैरानी हो रही है।

मासूम बच्चे के कांड से घरवाले खौफ में आए

बच्चे के द्वारा किए गए इस अनोखे कांड के वायरल वीडियो को Irfan Ali नाम के यूजर ने एक्स पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘मुसीबत आती नहीं है बल्कि जिनके ऐसे बच्चे होते हैं, वो मुसीबत को बुलाते हैं। ये बच्चे घर के ‘इवेंट मैनेजर’ हैं जो बिना बुलाए हर दिन एक नया कांड कर लेते हैं।’

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि,  बच्चे ने दूध की डोलची का हत्था अपने गले में फंसा लिया है। जिसके कारण घरवाले उसे बाहर निकालने की काफी कोशिश कर रहे हैं। जब ये हैंडल नहीं निकल पाता है तो परिजन आरी से काटने की कोशिश करते हैं। इस दौरान मासूम बच्चा चुपचाप खड़ा देखता रहता है। गर्दन में फंसी डोलची को बाहर निकालने में घरवालों की हालत खराब हो जाती है। अंत में वो इसे बाहर तो निकाल तो देते हैं, लेकिन काफी डर जाते हैं।

Viral Video देख खौफ में यूजर्स

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?   इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 29 मई 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 45000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘बड़ा खतरनाक बच्चा है घर को सिर पर उठा लेता होगा’। दूसरा लिखता है, ‘जरा सा ध्यान इधर से उधर हुआ कि इन नन्हें शैतानों की बदमाशी शुरू हो जाती है’। तीसरा लिखता है, ‘यह छोटे वैज्ञानिक है रोज नए-नए अविष्कार करते रहते हैं इनके आगे मुसीबत भी डर जाती है’। वहीं, कई सारे लोग इसे माता-पिता की लापरवाही का नतीजा बता रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026