---Advertisement---

Viral Video: ‘लेडी कहां है तेरी…’ नशे में धुत शख्स की बाइक से कूदी महिला! देखें वीडियो के अंत में क्या हुआ जिसपर Faridabad ट्रैफिक पुलिस ने दी प्रतिक्रिया

Viral Video: शख्स नशे में अपने पीछे सवार महिला को भी पीछे छोड़ देता है और उसे इस बात की भनक भी नहीं होती है। आइए देखते हैं वायरल वीडियो का अंत क्या हुआ, फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने प्रतिक्रिया दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 18, 2025 8:10 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सड़क पर नशे में धुत होकर गाड़ी चलाना अपराध माना गया है ताकि कोई भी अनहोनी ना घटित हो। बावजूद इसके कुछ लोग इससे परहेज नहीं करते। सोशल मीडिया पर एक Video ऐसा ही Viral हो रहा है जिसे देखने के बाद शायद आपको भी हैरानी हो। यहां एक बाइक सवार को नशे में धुत बताया जा रहा है और उसके पीछे से उसकी महिला को जाती है लेकिन उसे एहसास भी नहीं होता है लेकिन Viral Video के अंत में वह सच जो कहता है वह आपको भी सॉफ्ट कर देगा। लोग तो मजे ले रहे हैं लेकिन फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने प्रतिक्रिया दी है।

Viral Video में बाइक से उड़ गई महिला

daily.bharat.news इंस्टाग्राम से शेयर वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि शख्स कैसे बाइक को फुल ऑन स्पीड में चला रहा है और इस दौरान एक महिला पीछे बैठी होती है। जहां तक चौकाने वाली बात है कि एक बच्चा भी नजर आ रहा है। Viral Video में आप देखेंगे कि बाइक सवार अपने पीछे बैठी महिला की परवाह किए बिना बाइक दौड़ा रहा है। एक जगह पर महिला बाइक से कूद जाती है लेकिन बाइक सवार आगे बढ़ते रहता है वहां मौजूद लोग चिल्लाते हैं अबे भाई लेडी कहां है तेरी लेकिन उसे इस बात की जरा भी खबर नहीं है।

वायरल वीडियो का अंत देख लोगों ने लिए मजे

Viral Video के अंत में आप देखेंगे कि जब बाइक सवार को रोका जाता है और बोला जाता है कि तुम महिला को वहां छोड़कर कैसे आ गए। तुम्हें होश तो है नहीं। वहीं शख्स यह भी कहता है कि वह बाइक से कूद गई इसका मतलब ये तो नहीं कि गिर गई। वायरल वीडियो में शख्स यह कहने की कोशिश करता है कि महिला जानबूझकर कूदी। Viral Video को देख एक यूजर ने कहा अपने बच्चे का भी ख्याल नहीं रखा। एक ने कहा, “भाई तेरी हुई नहीं है शादी अभी तुझे नहीं पता चलेगा यह खेल।” एक ने कहा गजब है। एक यूजर ने कहा घर जाकर पिटेगा लगता है।

वायरल वीडियो पर फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने दी प्रतिक्रिया

वहीं वायरल वीडियो पर फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि “फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस आपसे विनम्र निवेदन करती है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं। नशे की हालत में गाड़ी चलाना न केवल आपके लिए बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी खतरनाक हो सकता है सुरक्षित रहे जिम्मेदार बने।”

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Chitrakoot Video

अक्टूबर 22, 2026

Health Tips

अक्टूबर 22, 2026

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026