---Advertisement---

Viral Video: तेंदुए ने कैपीबारा मां को हैरतअंगेज तरीके से बनाया शिकार, गम में डूबे बच्चे की तलाशती निगाहें रूला देंगी

Viral Video: सोशल मीडिया पर कैपीबारा का शिकार करते हुए एक तेंदुए का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अपनी मां को आंखों के सामने खत्म होते हुए बच्चा देख रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 20, 2025 3:11 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कभी-कभी कैमरे में कुछ ऐसी घटनाएं कैद हो जाती हैं। जिन्हें देखने के बाद आंखों से अपने आप ही आंसू छलकने लगते हैं। समझ ही नहीं आता दर्द को कैसे शब्दों में बयां करें? सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक कैपीबारा को तेंदुए ने बच्चे के सामने ही शिकार बना लिया और खाने लगा। लेकिन इस दौरान बच्चा अपनी मां को तलाशता दिखा। ये वीडियो मन को भर देने वाला है।

कैपीबारा और तेंदुए का भावुक करने वाला वीडियो

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी कोई भी जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे Amazing Nature नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

देखें वीडियो

https://twitter.com/AmazingNaturer1/status/1991284245923582178?s=20

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक तेंदुआ पानी में छिपकर कैपीबारा को उसी के बच्चे के सामने शिकार बना लेता है। वो पानी में खींचकर उसे ले जाता है। इस दौरान बच्चा वहां से भागता नहीं है, बल्कि वो इतना ज्यादा डर जाता है कि, बेबस होकर अपनी मां को तलाशना शुरु कर देता है। बच्चे के सामने ही उसकी मां मर चुकी है। लेकिन अभी भी उसकी आंखएं अपनी मां को ढूंढ रही हैं। बच्चे की ये मासूमियत दिल को छू लेने वाली है।

Viral Video रुला देगा

तेंदुए के शिकार करने के इस वायरल वीडियो को एक्स पर 20 नबंबर को अपलोड किया गया था। इस पर 1 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ये बच्चा कंफ्यूज हो चुका है, उसे नहीं पता उसकी मां मुसीबत में है। दूसरा लिखता है, ये क्या हो गया। वहीं, काफी सारे लोग इसे देखकर दुख जता रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026