---Advertisement---

Viral Video: कैट वॉक करते हुए भैंसों के झुंड से तेंदुआ ले उड़ा बच्चा, अदा देख दंग हो रहे लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक तेंदुए का वीडियो वायरल हो रहा है। वो बहुत ही आसानी से भैंसों के झुंड के पास जाता है और उनके बच्चे का शिकार कर लेता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 12, 2025 7:02 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: तेंदुआ जंगल का एक ऐसा शातिर शिकारी है जो कि, अपनी स्पीड और फोकस के लिए जाना जाता है। इसकी नजर अगर एक बार शिकार पर पड़ जाए तो, शिकार को ये नहीं छोड़ता है। वैसे तो तेंदुआ अकसर मौके को देखते हुए हमला करता है। लेकिन इस वायरल वीडियो में इस शिकारी का कुछ अलग ही अदाज दिखा। वो धीरे-धीरे कैट वॉक करते हुए भैंसों के झुंड में घुस जाता है और उन्हीं के सामने उनका बच्चा लेकर फरार हो जाता है।

भैंसों के सामने ही तेंदुए ने किया उनके बच्चे का शिकार

ये Viral Video आपको हैरान के साथ इस शिकारी की अदा का फैन बना सकता है। ये घटना कब और कहां की है, इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है।

Watch Video

https://twitter.com/TheeDarkCircle/status/1932378413249273880

लेकिन इसे Social Media प्लेटफॉर्म एक्स पर काफी देखा जा रहा है। वीडियो रात का है। इसमें देखा जा सकता है कि, एक तेंदुए बेफिक्र होकर कैट वॉक करते हुए भैसों के झुंड में घुस जाता है और मौका देखते ही उनके सामने ही बच्चे पर हमला करके उसे वहां से ले जाता है। जब ये घटना घटती है तो सभी भैंसे बेबस होकर देख रहे होते हैं, अमूमन ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है।तेदुए का शिकार करने का अंदाजा काफी अनोखा है।

Viral Video ने यूजर्स को सोच में डाला

ये वीडियो को एक्स पर Wildlife Uncensored नाम के हैंडल से 10 जून को अपलोड किया गया था। इस पर 6 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘बेचारे बच्चे के साथ अच्छा नहीं हुआ’। दूसरा लिखता है, ‘तेंदुए ने अंधेरे का फायदा उठाया’। तीसरा लिखता है, ‘ये आपस में मिलकर तेंदुए को मार सकते थे’। भैंसों का ये ठंडा व्यवहार लोगों को दंग कर रहा है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pregnancy Tips

जून 27, 2026

Health Tips

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

जून 26, 2026

Maharashtra Viral Video

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026