---Advertisement---

Viral Video:आशिक या आतंकी ! ब्रेकअप होने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड के घर को बम से उड़ाया, वीडियो देख थर-थर कांपे रहे यूजर्स!

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक सनकी प्रेमी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो ब्रेकअप होने पर प्रेमिका के घर को पेट्रोल बम से उड़ा रहा है।ये घटना तमिलनाडु के कोयंबटूर के थोंडामुथुर इलाके की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 25, 2026 4:21 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  प्यार में नाकामयाब होने के बाद अकसर लोग खौफनाक घटनाओं को अंजाम देते हैं। लेकिन यकीन मानिए ऐसा आशिक शायद ही होगा जो आंतकियों वाली हरकत करे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें  युवक के द्वारा पूर्व प्रेमिका के घर पर पेट्रोल बम फेंका जा रहा है। वो  इस बम से लड़की के घर में आग लगा देता है। जिसके बाद परिजन खौफ से बाहर निकालकर आते हैं। ये घटना तमिलनाडु के कोयंबटूर के थोंडामुथुर इलाके की बताई जा रही है। ये वीडियो काफी हैरान करने वाला  है।

  ब्रेकअप होने पर युवक ने प्रेमिका के घर पर लगाई आग

युवक के द्वारा प्रेमिका के घर को जलाने के वायरल वीडियो को Ghar Ke Kalesh एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। खबरों की मानें तो  तमिलनाडु के कोयंबटूर के थोंडामुथुर इलाके में  पेट्रोल बम के द्वारा पूर्व प्रेमिका के घर पर आग  लगाने के बाद प्रेमी भाग गया।

देखें वीडियो

इस दौरान लड़के के घर के कुछ हिस्से में आग लग गई। घर में आग की लपटे साफ देखी जा सकती हैं। जब ये हादसा हुआ तो युवती बाल-बाल बच गई, क्योंकि हमले के समय वह घर के अंदर पढ़ाई कर रही थी। गनीमत ये रही कि, घर के बाहर ज्यादा सामान नहीं रखा हुआ था। क्योंकि आग भयंकर रुप ले सकती थी। परिजनों से  इसे बुझा दिया और बड़ी घटना होने से रोक ली। इसके बाद पुलिस में मामले को दर्द कराया।

Viral Video का क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, आरोपियों में से एक की पहचान कार्तिक उर्फ ​​मरियाप्पन के रूप में हुई है, जो चेन्नई का रहने वाला है और पहले लड़की के साथ रिश्ते में था। युवती के पिता सुंदरमूर्ति थालियूर टाउन पंचायत में फिटर के रूप में काम करते  हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि,  उनकी बेटी की मुलाकात आरोपी कार्तिक से कोयंबटूर के एक कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी और बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरु हो गया। हालंकि  बाद में लड़की  ने ब्रेकअप कर लिया। क्योंकि उसे पता चल गया कि,  कार्तिक के खिलाफ तमिलनाडु के कई पुलिस स्टेशनों में हत्या और डकैती सहित 31 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि संबंध टूटने के बाद भी कार्तिक अपनी प्रेमिका को परेशान करता रहा और उस पर रिश्ता फिर से शुरू करने का दबाव डालता रहा। लेकिन जब वो नहीं मानी तो  उसके घर पर पेट्रोल  बम से आग लगा दी। ये घटना रविवार की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Eid ul Adha

मई 25, 2026

Viral Video

मई 25, 2026

Viral Video

मई 25, 2026

Health Tips

मई 25, 2026

Karan Johar

मई 25, 2026

Weight Loss

मई 24, 2026