---Advertisement---

Viral Video: हवसी! हॉस्पिटल में महिलाओं के वॉशरुम में कैमरा लगा रहा था आदमी, महिलाओं ने रंगे हाथों पकड़कर कपड़ों की तरह कर दी धुलाई

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक आदमी की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ महिलाएं आदमी को पीट रही हैं। व्यक्ति पर आरोप है कि, वो महिलाओं के वॉशरुम में हिडन कैमरा लगा रहा था।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 17, 2025 4:21 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: केरल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक आदमी हॉस्पिटल के वॉशरुम में हिंडन कैमरा लगा रहा था। जिसके बाद उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया और फिर उसकी जमकर पिटाई हुई है। सार्वजनिक स्थान पर आदमी की इस हरकत ने लोगों के तन-बदन में आग लगा दी है। ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।

बाथरुम में हिडन कैमरा लगा रहे आदमी की जमकर हुई पिटाई

आदमी की इस शर्मनाक हरकत के वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Megh Updates नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “केरल में, 33 वर्षीय लैब संचालक असलम आरीक्कारा को तालुक अस्पताल के पास एक स्टाफ आवास में महिलाओं के बाथरूम में एक गुप्त कैमरा लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया! आक्रोशित महिलाओं ने उसे पुलिस को सौंपने से पहले उसकी अच्छी तरह से सेवा की। ” वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक आदमी को कुछ लोग काफी बुरी तरह से पीट रहे हैं। पिटाई के बाद इस आदमी के वीडियो को बनाया जाता है। जो कि, अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Viral Video देख यूजर्स को आ रहा गुस्सा

ये वायरल वीडियो केरल में कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 17 जून को अपलोड किया गया था। इस पर पर 3 लाख 40 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, “ये है मानसिक विकृति की हद! बाथरूम में कैमरा लगाना सिर्फ अपराध नहीं, महिलाओं की गरिमा पर सीधा हमला है। ऐसे दरिंदों को कानून से पहले समाज से सख़्त सज़ा मिलनी चाहिए!” दूसरा लिखता है, ‘केरल के पढ़े लिखे लोग’। तीसरा लिखता है, ‘इसे ना तो शर्म है और ना ही पछतावा है।’

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hair Health

मार्च 10, 2026

Cancer

मार्च 10, 2026

Sayali Surve

मार्च 10, 2026

Shahid Kapoor

मार्च 10, 2026

Viral Video

मार्च 10, 2026

Heart Health

मार्च 10, 2026