---Advertisement---

Viral Video: ममता! बारिश और कंकड़ की परवाह किए बिना नंगे पांव बच्चे के लिए मां ने किया कुछ ऐसा, रूह कंपा देगा यह भावुक वीडियो

Viral Video: एक मां अपने बच्चे को कंधे पर बिठाकर ले जा रही होती है और ना उसे बारिश की परवाह है ना पैरों में चुभने वाले कंकड़ की। उसके चेहरे की मुस्कान किसी का भी दिल जीत ले। देखिए इमोशनल वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 6, 2025 5:49 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मां के प्यार की तुलना वाकई किसी चीज से नहीं की जा सकती है और यह अनमोल है। ना जाने कितने कष्ट सहकर मां इस दुनिया में बच्चे को लाती है और इससे भी ज्यादा उसे पाल पोसकर बड़ा करती है। इस दौरान न जाने कितने दर्द को वो सहती है और कितनी रातें जागती है। अपने बारे में बिना एक पल सोच बच्चों की खुशियों के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार होती है। इस सब के बीच एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो निश्चित तौर पर आपको भी इमोशनल कर देगा। Viral Video देखकर आपको भी अपने बचपन के दिन याद आ जाएंगे।

मां की मुस्कान वायरल वीडियो में है अद्भुत

@REAL___HINDUVT X चैनल से शेयर किए गए इस Viral Video के साथ कैप्शन में लिखा गया, “महारानी बनाकर रखना उसे जिसने तुझे सारा उम्र राजा बनाकर पाला है।” वीडियो को 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं और लोगों के इमोशनल कमेंट सामने आ रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे बारिश में एक मां हाथ में छाता लेकर अपने बच्चे को स्कूल ड्रेस में ले जा रही होती है। इस दौरान मां के चेहरे पर मुस्कान इस बात को बयां करने के लिए काफी है कि उसे भार का पता नहीं चल रहा है। वह कंधे पर अपने बच्चे को बैठा कर काफी खुश नजर आ रही है।

Viral Video में मां के प्यार को लेकर लोग हुए भावुक

वायरल वीडियो में एक हाथ से छाता पकड़ कर दूसरे हाथ से कंधे पर बैठे हुए बच्चे को पकड़ी हुई मां यहां नंगे पांव सड़क पर चल रही है। उसके चेहरे की मुस्कुराहट उसके गम को नहीं दिखा रही है। Viral Video में इस मां की मुस्कान ने लोगों का दिल जीत गया। एक यूजर ने कहा ऐसी तस्वीर देखकर आंखें थम जाती है भगवान करे हर मां बाप को अपने बेटे से ऐसे ही प्यार मिले। एक यूजर ने कहा, “यह सिर्फ मां का प्यार है पलट कर मिलना कुछ नहीं उसको। जब मां को जरूरत होगी उसकी अपनी परछाई उसके पास नहीं होगी।” एक ने कहा मां के बराबर इस ब्रह्मांड में कोई नहीं है। बाकी यूजर्स भी कमेंट में मां के प्यार की तारीफ कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026