---Advertisement---

Viral Video: नदी से जिंदा सांप पकड़ के खा गया शख्स, होश उड़ा देने वाले वीडियो को देख मचा हड़कंप

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स नदी से सांप को पकड़ कर कुछ ऐसा किया जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी लेकिन इसे देखने के बाद यह शख्स चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 8, 2024 8:45 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सांप का नाम सुनते ही लोगों के पैर-हाथ कांपने लगते हैं और कान खड़े हो जाते हैं। यह बात सच है कि सांप से लोग काफी डरते हैं लेकिन इस सबके बीच एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। फतेहपुर से यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में है और इसमें एक शख्स सांप के साथ कुछ ऐसा करते हुए नजर आया जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। जिस सांप को देखकर लोग डर कर नौ दो ग्यारह हो जाते हैं उसी सांप को पकड़कर इस शख्स ने कुछ ऐसा किया। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

शख्स ने दिखाई बहादुरी

वायरस हो रहे इस वीडियो को Ghar Ke Kalesh एक्स चैनल से शेयर किया गया है जिस पर अब तक 28000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो में आप देखेंगे कि शख्स नदी से पहले एक सांप को पकड़ता है और फिर वह उसे धीरे-धीरे मुंह से काटकर जमीन पर फेंकता है। वह उस सांप को जिस तरह से खाते हुए नजर आ रहा है वह लोगों को हैरान कर देने के लिए काफी है। उसे इस बात का खौफ नहीं है कि वह जिंदा सांप उस पर पलटवार भी कर सकता है। लोग इसके वीडियो को बना रहे हैं।

आखिर क्यों वीडियो देख एक्शन कि उठी मांग

वहीं इस शख्स के बारे में पूरी बात करें तो कहा जा रहा है कि यह फतेहपुर का रहने वाला गंगा प्रसाद है जो जेल से छूटा हुआ डकैत है। शंकर केवट गैंग का यह एक्टिव मेंबर रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद जहां कुछ लोगों की निगाहें अटक गई तो कुछ का कहना है कि ऐसे लोगों को फिर से जेल में डाल देना चाहिए। वहीं इस वीडियो को लेकर फतेहपुर पुलिस ने बताया कि प्रकरण में थाना प्रभारी किशनपुर को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। चूंकि यह खतरनाक है और ऐसे में समाज को गलत निर्देश पहुंच सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026