---Advertisement---

Viral Video: जहरीले नाग को नेवले से मरवाने के लिए इंसान ने किया घटिया काम, देख हैरानी के साथ होगा महाअफसोस

Viral Video: सोशल मीडिया पर नेवले और  जहरीले नाग का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस लड़ाई में आदमी ऐसा काम करता है। जिसे देख लोगों को हैरानी के साथ गुस्सा आ रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 29, 2026 3:58 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  सांप और नेवले की दुश्मनी जग जाहिर है। ये जब भी लड़ते हैं तो किसी एक की मौत के बाद भी शांत होते हैं। लेकिन क्या हो जब इसी लड़ाई में कोई इंसान उतर आए और ऐसी हरकत कर दे, जिसे देख अफसोस के साथ गुस्सा आ जाए? एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक नेवला सांप के बिल के बाहर उसका इंतजार कर रहा है। लेकिन तभी एक आदमी आकर कुछ ऐसा करता है कि, बेचारा काला नाग आफत में पड़ जाता है। ये वायरल वीडियो काफी हैरान के साथ दर्दनाक है।

नेवले और सांप की खौफनाक लड़ाई

सांप और नेवले की लड़ाई के इस वायरल वीडियो को Zoom Afrika  नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, साँप के लिए कोई रास्ता नहीं क्या बात है इस योद्धा की? वीडियो में देखा जा सकता है कि, बिल के अंदर घुसे कोबरा सांप का नेवला इंतजार कर रहा होता है।

लेकिन तभी एक आदमी बिल में पानी डाल देता है। इसके बाद सांप को बाहर आना पड़ता है। जैसे ही कोबरा बाहर आता है वैसे ही सांप उस पर हमला बोल देता है और उसकी गर्दन को जकड़ लेता है। इस दौरान सांप सिर्फ बेबस होकर मुंह खोलकर चिल्लाता रह जाता है। ये घटना दिल दहला देने वाली है। क्योंकि वीडियो पूरा नहीं है। इसीलिए ये कहना मुश्किल है कि, सांप जिंदा रहा होगा या फिर उसकी मौत हो गई होगी? लेकिन नेवले ने सांप की हालत खारब की हुई है।

Viral Video देख यूजर्स को नहीं हो रहा यकीन

ये घटना कब और कहां की है?   इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन ये लड़ाई मन को विचलित करने वाली है। इसे Zoom Afrika नाम के एक्स हैंडल से 28 मार्च को अपलोड किया गया था। वीडियो पर 11 मिलियम से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वीडियो को देख नेवले की ताकत को देख  लोग हैरान हो रहे हैं। वहीं, काफी सारे लोग इसे एआई वीडियो बता रहे हैं। इस वीडियो की सत्यता की हम पुष्टी नहीं करते हैं। लेकिन ये वायरल वीडियो काफी सोच में डालने वाला है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026