Viral Video: खुजली कर रही लड़की को देख शख्स ने की मदद, जब याद आई बीवी तो देखें कैसे उड़ गए तोते

Viral Video: बीवी सामने बैठी थी और किसी और लड़की को खुजली करने के लिए जद्दोजहद करते देख एक शख्स ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद वह सोशल मीडिया चर्चा में आ गया है। लोग वायरल वीडियो पर मजे ले रहे हैं।

Viral Video

Photo Credit- Screen Grab From x Viral Video

Viral Video: अनजान लड़की को मुसीबत में देखकर शख्स खुद को रोक नहीं पाता है और मदद करने के लिए आगे बढ़ जाता है लेकिन वह यह भूल जाता है कि उसकी बीवी सामने बैठी हुई है। सोशल मीडिया पर यह मजेदार वायरल वीडियो अंत तक देखने के बाद निश्चित तौर पर आपकी भी हंसी निकल जाएगी। जहां शख्स ने खुद ही मुसीबत मोल ले ली। सामने बैठी महिला खुजली कर रही थी और ऐसे में वह मदद करने के लिए जिस तरह से भागा वह देख आप भी हंस पड़ेंगे लेकिन अंत में जो हुआ वह और भी मजेदार है।

शख्स ने दूसरी लड़की का रखा ध्यान लेकिन खुद ली मुसीबत

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स रेस्टोरेंट बैठा होता है और दूसरे टेबल पर एक महिला अपने पीठ को खुजली करने के लिए मेहनत कर रही होती है। इतना देखते ही शख्स बिना कुछ सोचे वहां पहुंच जाता है और खुजली करने में मदद करने लगता है। अपने हाथों से वह खुजाने लगता है। वायरल वीडियो में वह महिला शख्स का शुक्रिया अदा करती है और उसके बाद वह वापस अपने सीट पर आकर बैठता है अब तक उसे यह ध्यान नहीं होता है कि सामने उसकी बीवी बैठी हुई।

Viral Video में शख्स को लेकर मजे ले रहे देखने वाले

वहीं वायरल वीडियो में जब उसे बीवी की याद आती है तब उसका मुंह बन जाता है क्योंकि सामने उसकी बीवी उसपर अटैक मोड में होती है। वायरल वीडियो का अंत वाकई काफी मजेदार है और निश्चित तौर पर यूजर्स को लोटपोट कर देने के लिए काफी है। पत्नी के सामने किसी और महिला पर ध्यान देना निश्चित तौर पर शख्स के लिए भारी पड़ने वाला है। लोग इसे लेकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने कहा यह तो पक्का पिटा होगा तो एक ने कहा बचे हो भाई या चले गए इसका तो मेमोरियल बनेगा।

@TheFigen_  एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Exit mobile version