---Advertisement---

Viral Video: शांत मछली को मुंह से खाना देने का स्टंट शख्स को पड़ा भारी, एक फटके में देखें कैसे युवक का उड़ा सिस्टम

Viral Video: मछली के साथ खेल करने की कोशिश देखे कैसे युवक के लिए भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर यूजर्स हैरान रह जाएंगे। आइए देखते हैं क्या हुआ अंजाम।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 17, 2025 5:16 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अगर छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं! यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इसका जीवंत उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो है जहां एक युवक शांत बैठी हुई मछली को मुंह से खाना खिलाने की जुर्रत की। इसका अंजाम शायद उसे भी नहीं पता होगा और यही वजह है कि जब उसने मछली के साथ स्टंट दिखाने की कोशिश की तो उसे बुरी तरह से मुंह की खानी पड़ गई। इसका अंजाम देखकर शायद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाए। वायरल वीडियो वाकई काफी डरावना है जो अंत तक देखने के बाद निश्चित तौर पर कलेजा कांप उठेगा।

पानी में शांत बैठी मछली को छेड़ना युवक के लिए पड़ा उल्टा

12 सेकंड के इस वायरल वीडियो की बात करें तो यहां एक युवक पानी में तैर रही शांत मछली के साथ स्टंट दिखाता है और उसे अपने मुंह से खाना खिलाने की कोशिश करता है। मछलियों की झुंड इस दौरान एक साथ नजर आती है और यह खेल शायद मछली को भी पसंद नहीं आया। वायरल वीडियो में एक मछली ने जिस भयानक अंदाज में उस शख्स पर अटैक किया वह देखकर वहां मौजूद सभी लोग चिल्लाने लगते हैं। इस वायरल वीडियो में दिखाया जाता है कि कैसे युवक को मछली पानी में नीचे खींच लेती है।

Viral Video में मछली के साथ खेल को देख क्या बोल रहे हैं लोग

वायरल वीडियो का अंजाम क्या हुआ यह तो नहीं दिखाया गया लेकिन इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। जहां @Brutal_0s x पर ग्रोक के द्वारा बताया गया कि यह पाउल कुफ्फरो यूट्युबर है और यह प्रैंक वीडियो है। कुछ लोग इस एआई जेनरेटेड वीडियो बता रहे हैं तो कुछ लोग यह जानने के लिए बेताब है कि क्या युवक की जान बची तो ग्रोक के मुताबिक शख्स बच गया। कुछ लोगों का कहना है कि वायरल होने के के लिए यह चाल है तो एक लिखा युवक का ब्रेन डैमेज हो गया होगा। कुछ यूजर्स वायरल वीडियो को फेक बता रहे हैं और इसे को 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026