---Advertisement---

Viral Video: मां के हाथ में आईफोन देखते ही बच्चे में जागी खुराफात , देखें कैसे पलक झपकते ही फूंक डाले लाखों रुपये!

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल दहला देने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मां के हाथ में एक बहुत ही कीमती आईफोन है। तभी पास बैठे बच्चे का खुराफाती दिमाग जाग जाता है। वह खेल-खेल में मां के हाथ से आईफोन छीनता है और पलक झपकते ही उसे नदी के गहरे पानी में फेंक देता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 18, 2026 3:49 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बच्चों की शरारत अकसर बड़े नुकसान करा जाती हैं। लेकिन यकीन मानिए आज से पहले आपने ऐसी  खुराफात नहीं देखी होगी। क्योंकि नन्हें से बच्चे ने मां के हाथ में लाखों के आईफोन को देख ऐसा कांड किया, जिसे देख वो सन्न रह गई।  क्योंकि बच्चे ने मजे-मजे में भारी नुकसान कर दिया। इसीलिए सोशल मीडिया पर  इस वायरल वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हैं और उन्हें हंसी भी आ रही है। वीडियो में एक मां और उसका बच्चा नाव पर बैठे नजर आ रहे हैं। लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।

क्या हुआ जब बच्चे ने मां के आईफोन को पानी में फेंका?

ये वायरल वीडियो एक्स पर Tehxi नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मां के हाथ में एक चमचमाता हुआ महंगा आईफोन है। मां शायद अपने फोन को देख रही थी या कोई फोटो खींचने की सोच रही थी। तभी पास बैठे बच्चे की नजर उस आईफोन पर पड़ती है। बच्चे के दिमाग में अचानक एक शरारत सूझती है।

देखें वीडियो

वह मां के हाथ से फोन लेता है और पलक झपकते ही उसे नाव से नीचे गहरे पानी में फेंक देता है। इस कांड को देख मां  का मुंह हैरानी से खुला रह जाता है। यह सब इतनी जल्दी हुआ कि मां को संभलने का मौका ही नहीं मिला। जैसे ही फोन पानी में गिरा, मां के होश उड़ गए। वह चाहकर भी कुछ नहीं कर पाई और बस बेबसी से अपने लाखों के फोन को पानी में डूबते हुए देखती रह गई। दूसरी तरफ, मासूम बच्चे को अंदाज़ा भी नहीं था कि उसने कितना बड़ा नुकसान कर दिया है। वह फोन फेंककर मजे से हंसने लगा।

Viral Video देख यूजर्स हुए दंग

आईफोन को पानी में फेंकते मासूम बच्चे का ये वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे  एक्स पर 18 जून को अपलोड किया गया था। इस पर 4.99 लाख व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘इस बच्चे को इसकी मां ने बहुत पीटा होगा’। दूसरा लिखता है, ‘ये सबसे महंगी याद है’। तीसरा लिखता है,’ बच्चों से फोन को बहुत दूर रखना चाहिए’। इस वीडियो को देख  लोगों को बहुत हंसी आ रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026