---Advertisement---

Viral Video: यूपी में मनचलों ने की हदें पार, स्कूटी सवार लड़की को घेर मारी लात, देखें वीडियो

Viral Video: आगरा में लड़की को छेड़ने का वीडियो हुआ वायरल. पुलिस ने लिया एक्शन

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अगस्त 19, 2024 5:28 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से उत्तर प्रदेश के आगरा जिला का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दो बाइक सवार स्कूटी सवार लड़की के साथ चलते हुए छेड़छाड़ कर रहे हैं. यह लोग लड़की की स्कूटी को बीच में करके उसके साथ बदतमीजी कर रहे हैं.

आगरा में लड़की से साथ हुई छेड़छाड़

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, दो अलग-अलग बाइक पर सवार लड़के स्कूटी पर चल रही लड़की को घेर लेते हैं. इस दौरान शायद ये उससे कुछ कहने की भी कोशिश कर रहे हैं. इनमें से एक बाइक सवार लड़की की स्कूटी पर तेज से लात भी मारता हुआ दिख रहा है. इस वीडियो को किसी ने पीछे से रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. अब यह वायरल हो रहा है.

Viral Video में दिखी गंदी हरकत

इस वीडियो को Sachin Gupta नाम के यूजर ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है. इसके साथ ही लिखा है कि, “आगरा, यूपी की कानून व्यवस्था देखिए – बीच सड़क पर स्कूटी सवार लड़की से छेड़छाड़ हुई। उसकी स्कूटी को पैर मारा गया। लड़की पर अश्लील कमेंट्स किए गए। 2 आरोपी यूसुफ और फिरोज गिरफ्तार हैं। 3 आरोपियों की तलाश जारी है।” वीडियो को देख यूजर्स की तरफ से तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, ऐसे लोगों को सख्त सजा होनी चाहिए. इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, ऐसे लोगों का इलाज बुल्डोजर है.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026