---Advertisement---

Viral Video: बच्चे को ले जा रहे मगरमच्छ पर कहर बनकर टूटा बंदर, देखें कैसे शिकारी को भागने पर किया मजबूर?

Viral Video: सोशल मीडिया पर मगरमच्छ से बच्चे को बचाते हुए एक बबून बंदर का वीडियो वायरल हो रहा है। बंदर की हिम्मत और ताकत को देख लोग काफी हैरान हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 19, 2025 5:05 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बबून बंदर अपने तेज नुकीले दांतों और मजबूत शरीर के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि, जब इसे गुस्सा आता है तो अपनी पकड़ से सामने वाले दुश्मन की धज्जियां उड़ा देता है। बंदरों के खानदान से आने वाला ये जीव सबसे खतरनाक मंकी में गिना जाता है। बबून बंदर का एक ऐसा ही वीडियो Social Media पर वायरल हो रहा है। इसमें एक मगरमच्छ बबून के बच्चे को लेकर जा रहा है। लेकिन तभी वो अचानक से आ जाता है। इसके बाद वो हैरतअंगेज तरीके से हमला करके बच्चे को बचा लेता है मगरमच्छ की हालत खराब कर देता है।

मगरमच्छ को बंदर ने दिन में दिखाए तारे

ये Viral Video कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे PREDATOR VIDS नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, मगरमच्छ ने बबून बंदर के बच्चे का शिकार किया हुआ वो अपने नुकीले दांतों से उसे खाने वाला होता है। तभी वहां पर अचानक से एक विशालकाय बबून बंदर आ जाता है और अपने बच्चे को छुड़ा लेता है।इतना ही नहीं वो मगरमच्छ पर हमला भी कर देता है। बंदर के गुस्से और ताकत को देख मगमच्छ मैदान छोड़ देता है और बच्चे को छोड़कर उल्टा वापस भाग जाता है। वीडियो के अंत में बंदर की जीत होती है और वो अपने बच्चे को उठाकर ले जाता है।

Viral Video चौंका देगा

बंदर और मगरमच्छ के इस वायरल वीडियो को 17 अगस्त को अपलोड किया गया था। इस पर 1 लाख 50 हजार से ज्यादा व्यूज हैं। बबून के एक्शन ने सभी को चौंका दिया है। बबून ने अपनी हिम्मत और ताकत से अपने बच्चे को बचाया और शिकारी को भागने पर मजबूर कर दिया।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026