Viral Video: इंस्टाग्राम रील का भूत लोगों के सिर पर कुछ तरह से सवार हो चुका है कि, वो ना तो अपनी जान की परवाह करते हैं और ना ही किसी और की। सोशल मीडिया एक ऐसी ही लापरवाह मां का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें महिला बच्चे को ब्रिज के ऊपर छोड़कर रील बनाने में इतनी बिजी हो जाती है कि, बच्चे को ही भूल जाती है। मां का अब यही बर्ताव लोगों को परेशान भी कर रहा है और गुस्सा भी दिला रहा है।
रील के चक्कर में बच्चे को भूली मां
बच्चे को छोड़कर रील बनाती महिला के वायरल वीडियो को Nitin Prajapati नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘इस महिला को REEL की फिक्र है लेकिन बच्चे की नहीं है। बताइए कितनी असंवेदनशीलता आ चुकी है! ‘ वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला एक ऊंचे पुल पर खड़ी होकर रील बना रही है।
देखें वीडियो
इस महिला को REEL की फिक्र है लेकिन बच्चे की नहीं है।
बताइए कितनी असंवेदनशीलता आ चुकी है! pic.twitter.com/dz2a7sS9f7
— Nitin Prajapati (@Prajapat204) August 7, 2026
खुद को कैमरे में कैद करने और अच्छा वीडियो बनाने की धुन में वह इतनी खोई हुई है कि उसे अपने आस-पास की कोई सुध नहीं है।हद तो तब हो गई जब महिला ने अपने नन्हें बच्चे को ब्रिज पर बिल्कुल अकेला छोड़ दिया। पुल जैसी खतरनाक जगह पर, जहां से तेज रफ्तार गाड़ियां गुजरती हैं और नीचे गिरने का भारी खतरा होता है, वहां एक छोटे बच्चे को इस तरह अकेला छोड़ना किसी बड़े हादसे को दावत देने जैसा था। जब महिला बेशर्मी से अपने वीडियो में व्यस्त थी, तभी वहां पर खड़े आदमी ने बच्चे को गोद में उठा लिया और प्यार करने लगा। अब इसी घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।अगर वह शख्स सही समय पर वहां नहीं पहुंचता, तो बच्चे के साथ कोई भी अनहोनी घट सकती थी।
Viral Video लोगों को दिला रहा गुस्सा
ये घटना कब और कहां की है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 7 अगस्त 2026 को अपलोड किया गया था। इस पर 86000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि चंद लाइक्स और व्यूज के लिए अपने सगे बच्चे की जान जोखिम में डालना बेहद शर्मनाक है। कई यूजर्स ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि ऐसी लापरवाह मां के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि दूसरों को सबक मिल सके। मां की इस हरकत ने लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।







