---Advertisement---

Viral Video: भरे कोर्ट में बीवी ने पति को बेरहमी से पीटा, दरिंदगी देख खौंफ में मर्द समाज

Viral Video: सोशल मीडिया पर कोर्ट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बीवी के द्वारा परिजनों के साथ मिलकर भरे कोर्ट में पीटा जा रहा है। आस-पास पुलिस भी मौजूद है। ये मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का बताया जा रहा है।  

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 8, 2026 12:50 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:   कोर्ट के अंदर लोग खुद को सबसे ज्यादा सुरक्षित समझते हैं, लेकिन क्या हो जब पुलिस से घिरा यही परिसर जंग का मैदान बन जाए ?  सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पति को  बीवी अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर बेरहमी से पीट रही है। इस दौरान आस-पास काफी सारे  पुलिसकर्मी और गार्ड खड़े हैं लेकिन महिला बिना खौफ पति को पीट भी रही है और पिटवा भी रही है। ये घटना उत्तर प्रदेश के आगरा की बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगरा पुलिस ने भी  प्रतिक्रिया दी है।

कोर्ट के अंदर बीवी ने पति को बेरहमी से पीटा

पति को पीटती बीवी के वायरल वीडियो को NCMIndia Council For Men Affairs नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘आगरा में कोर्ट के अंदर एक पति के साथ उसकी पत्नी और ससुराल वालों ने बदसलूकी की और उसे पीटा। अब तो कोर्ट के अंदर भी पुरुष सुरक्षित नहीं हैं। कितनी शर्म की बात है! ‘  पिटाई का कारण स्पष्ट तो नहीं है। लेकिन जिस तरह से आदमी को मारा जा रहा है वो सोच में डालने वाला है।

देखें वीडियो

आस-पास काफी पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी दिख रहे हैं। लेकिन महिला  और उसके परिजनों को किसी भी बात का ना तो खौफ है और ना ही शर्म है।  घटना से जुड़ी ज्यादा जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन पति को इस तरह भरे कोर्ट में पीटना और पिटवाना  सोशल मीडिया यूजर्स को अच्छा नहीं लग रहा है।

Viral Video पर पुलिस का रिएक्शन 

कोर्ट में पति की पिटाई का ये वीडियो एक्स पर  7 अगस्त 2026  को अपलोड किया गया था। इस पर 12000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही यूजर्स की तरफ से भी सवाल उठाए जा रहे हैं। एक इंटरनेट यूजर प्रतिक्रिया देते हुए लिखता है कि, ‘यहीं अगर हस्बैंड पीट रहा होता तो सारे पुलिसवाले उसको अंडरवियर की तरह धो डालते और वो भी बिना एक्सेल यूज किए।’ वहीं, POLICE COMMISSIONERATE AGRA की तरफ से भी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा है, ‘प्रकरण में दिनांक 05.08.2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना न्यू आगरा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसे देख हर कोई दंग है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 8, 2026

Weight Loss

अगस्त 8, 2026

Viral Video

अगस्त 7, 2026

Viral Video

अगस्त 7, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 7, 2026

The Traitors 2

अगस्त 7, 2026